India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

11 साल के बच्चे ने किया Homework के लिए झगड़ा, Letter लिखकर भाग गया लड़का, फिर भी हो रही है तारीफ

11:50 AM Sep 26, 2023 IST
Advertisement

मामला एक माता-पिता से बहस है। जो अपने होमवर्क के चलते अपने माता-पिता से बहस कर लेता है, और एक चादर के साथ घर छोड़ देता है। लेकिन अपने पीछे से वो एक लेटर छोड़ देता है। इस लेटर में कुछ ऐसा लिखा था जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।

आपने अक्सर अपने आस-पास देखा होगा कि बच्चे अपने स्कूल के काम करने के समय पर नखरे करने लगते हैं, और इसे टालने के लिए कई बहाने बनाने लगते हैैं। कुछ बच्चे नाटक करने में इतने माहिर होते हैं कि अपनी बात को मनवा ही लेते हैं। कुछ बच्चे आखिर वक्त तक ऐसा कुछ कर देते हैं कि या तो पढ़ाने वाला हार मान जाता है या खुद उठकर चल देता है। लेकिन गलती उनकी भी नहीं होती उनपर काम का इतना भार होता है कि वह मौज-मस्ती भी नहीं कर पाते।

ये हाल लगभग हर देश के बच्चों का है और इससे बचने के लिए वो अलग-अलग दिमाग लगाते हैं। आपको कई बार बच्चों पर तरस भी आता है कि आखिर कितना पढ़ते हैं, और कई बार ऐसा भी होता है कि बच्चे माता-पिता के लिए मुश्किलें खड़ी कर देते हैं। कुछ ऐसा ही मामला चीन से आया है जिसमें एक बच्चे को उसके माता-पिता ने होमवर्क के लिए बोलते हैं वो बच्चा काम करने से मना कर देता है, इसके बाद उसके माता-पिता उसे डांटने लगते हैं। तो वो बच्चा घर छोड़कर चला जाता है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक ये मामला साउथ चाइना के शंघाई शहर का है। बच्चा 11 साल का है। बच्चा अपने माता-पिता से होमवर्क न करने को लेकर बहस हो जाती है। ये मामला 20 सिंतबर को चीन में चर्चा का विषय बना हुआ था। बहस के बाद रात में जब सब सो रहे थे, तो बच्चा उठा और एक चादर के साथ घर छोड़कर चला गया। लेकिन पाछे से वो एक लेटर भी छोड़कर गया था। जिसमें लिखा हुआ था- 'प्रिय मम्मी पापा मैं कुछ दिनों के लिए घर से जा रहा हुं, ताकि बाहर की दुनिया की परेशानियों को झेल सकूं और इन्हें समझ सकूं। केवल इतना ही नहीं उसने भी ये भी लिखा था कि लौटकर वो सारा स्कूल का काम पूरा कर लेगा और फोन घर पर ही है।

जब ये लेटर माता-पिता ने पढ़ा तो उन्होंने फोरन पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने बहुत जांचने के बाद बच्चा एक शॉपिंग मॉल में मिला। बच्चे के लेटर जब सोशल मीडिया पर शेयर किया गया तो लोगों ने उसकी ये कहकर तरीफ करन लगे कि बच्चा कितना खुले विचार का है। उसमें कितना आत्मविश्वास है।वैसे आपको बता दें कि चीन से बच्चों के पढ़ाई के प्रेशर की वजह से भागने के कई मामले आ चुके हैं।

Advertisement
Next Article