India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

सफेद नहीं बल्कि 48 रंगों में छठा बिखेरते है चंदा मामा, 10 साल की तस्वीरों में बड़ा खुलासा

03:48 PM Oct 13, 2023 IST
Advertisement

अक्सर लोग रात के समय अपने घर की छत पर टहलते हुए चांद को देखते है। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा सबसे अधिक चमकीला होता है। फिर उसका रंग सफ़ेद देखा जाता है। जब लोगों से पूछा जाएगा कि चंद्रमा का रंग क्या है तो वह जरूर "सफ़ेद" कह कर उत्तर देंगे। यह उत्तर वो है जिसे आम तौर पर सब जानते है और यही बोलते है। चंद्रमा का रंग किसी कारण से लाल हो जाने की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। ऐसी परिस्थितियाँ अक्सर घटित होती रहती हैं। हालाँकि, क्या आपको पता है कि चंद्रमा एक गिरगिट के जैसे अपना रंग बदलता है।

देखा गया एक अनोखा नजारा

बिल्कुल, आप गलत हैं अगर आप भी यह मानते हैं कि चंद्रमा का रंग पूरी तरह सफेद है। असल में, चांद अपना रंग बहुत बार बदलता है। इस बात से बहुत लोग अनजान थे। ऐसे ही एक महिला फोटोग्राफर ने भी इस बात का सबूत दिया। Marcella Giulia Pace नाम के एक फोटोग्राफर ने दस साल तक चंद्रमा की तस्वीरें ली है। इसकी वजह से उनका कैमरा चंद्रमा के 48 अलग-अलग रंगों को रिकॉर्ड करने में कामयाब रहा। जब उन्होंने असेंबल की गई तस्वीर का खुलासा किया तो हर कोई हैरान रह गया।

चांद को 48 रंगों में देखा गया

प्राकृतिक दुनिया की फोटोग्राफी मार्सेला का जुनून है। वह पेशे से एक शिक्षक के रूप में भी काम करती हैं। मूल रूप से इटली की रहने वाली मार्सेला की तस्वीरें जब लोग देखते हैं तो सभी हैरान रह जाते हैं। वह प्रकृति को जिस खूबसूरती से कैद करती हैं, उससे कोई भी उनका फैन हो जाएगा। इस बार, मार्सेला ने सभी को चंद्रमा के रंगों का स्पेक्ट्रम दिखा दिया। इसने कुल 48 रंगों से लोगों को हैरान कर दिया। चंद्रमा कभी-कभी नारंगी या बैंगनी भी हो सकता है। यह सब बहुत बार इंसान की नजरों से छूट जाता है। हालाँकि, सबूत इकट्ठा करने के लिए मार्सेला ने चंद्रमा की दस साल तक निगरानी की है।

लोगो ने दिए अपने रिएक्शन

चंद्रमा के इतने सारे रंगों को देखने के बाद, लोग कंफ्यूज थे। चांद कभी इतने रंग बदल सकता हैं, यह लोगों ने कभी सोचा नहीं था। एक यूज़र ने बताया, यह एक रंग पैलेट जैसा दिखाई देता है। एक व्यक्ति ने लिखा कि, यह चाँद है या गिरगिट। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को खूब लाइक्स मिले। एक यूजर ने कहा कि अब तक उनका मानना ​​था कि चांद पूरी तरह से सफेद है। हालाँकि अब उनकी ये ग़लतफ़हमी दूर हो गई है।

Advertisement
Next Article