India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

America की सड़क पर घूमती दिखाई दी शैतानी गुड़िया M3GAN! लोगों के बीच डर का माहौल! देखें ये Video

11:40 AM Oct 08, 2023 IST
Advertisement

2022 में हॉलीवुड की एक हॉरर मूवी M3GAN रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। साथ ही टेक्नॉलॉजी को लेकर लोगों के बीच थोड़ा डर भी पैदा किया था। दरअसल, इस मूवी में मेगन नामक एक गुड़िया होती है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आधार पर काम करती है। ये गुड़िया इस तरह तैयार की गई, जो बच्चों के साथ दोस्त बन जाए। मगर देखने में ये गुड़िया इतनी शैतानी लगती है कि जो कोई भी इसे देखता है, वो डर ही जाए।

देखने वाली बात है कि, हैलोवीन नजदीक है और माना जाता है कि इस समय शैतानी ताकतें पृथ्वी पर आती है। हालांकि इस बात पर कई लोग यकीन करते है तो कई इसे नजरअंदाज कर देते है। लेकिन अब M3GAN गुड़िया सड़क पर घूमती हुई दिखाई दे रही है। जिसे देखने के बाद लोगों के बीच थोड़ा सा डर पैदा हो गया था। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि, मेगन गुड़िया सड़क पर घूम रही है। तो बता दें, ये असल में कोई गुड़िया नहीं, बल्कि एक बच्चा है, जो M3GAN की कॉस्ट्यूम पहनकर लोगों को डराने की कोशिश कर रहा हैं।

दरअसल, इस बच्चे का नाम टाइसन बताया जा रहा है, जो अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के ओबर्नडेल नामक शहर का रहने वाला है। 10 साल का टाइसन भूतिया फिल्मों का शौकीन है और ये ही कारण है कि उसने हैलोविन पर ऐसा किरदार चुना जिसकी उम्मीद पड़ोस के बच्चें बिल्कुल नहीं कर सकते थे। बता दें, इस बच्चे की इस हरकते में उसकी मां म्या कूपर ने साथ दिया था। उन्होंने ही इस वीडियो को रिकॉर्ड किया था।


वहीं, म्या कूपर का कहना है कि उनका बेटा भूतिया फिल्मों का शौकीन है और उसे पड़ोसियों को डराने में काफी मजा आता है। यहां तक की उसने पिछले साल ही सोच लिया था कि उसे हैलोविन पर क्या पहनना है।

Advertisement
Next Article