India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

पैसे के खातिर अपने ही बच्चों के साथ मां ने करी ऐसी हरकत, जिसे जानकर आप भी हो जाएंगे दंग...

03:31 PM Sep 29, 2023 IST
Advertisement

मां अपने बच्चे की भलाई के खातिर हर हद को पार कर देती है चाहे उसके लिए उसे अपनी जान भी क्यों न देनी पड़े। लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है एक मां पैसे के लिए सारी सीमाओं को पार कर सकती है? आज हम एक ऐसी ही मां की खबर लेकर आएं हैं जिसने पैसे के लिए अपने बच्चे के साथ कुछ ऐसा किया जिसे जानकर लोग अब हैरानी में पड़े हैं।

दुनिया में मां के पास बच्चे सबसे ज्यादा सुरक्ष‍ित महसूस करते हैं। जिनपर वह आंख बंद करके विश्वास करते हैं। लेकिन इन दिनों एक ऐसी मां की खबर सामने आई है जिसने चंद पैसों के आगे अपने बच्चे को भूल गई। हम बात कर रहे हैं ऑस्‍ट्रेल‍िया में रहने वाली एक मां की जो पैसों के लिए इस हद तक चली गई कि अपने ही बच्‍चों के साथ डर्टी फ‍िल्‍म बना डाली। फ‍िर उसे ऑनलाइन पोर्टल पर बेचना शुरू कर दिया। बच्‍चों की उम्र जानकर आप हैरान हों जाएंगे। एक बच्‍चे की उम्र 4 साल तो दूसरे की महज 2 साल है। पुलिस को जैसे ही यह श‍िकायत मिली, उसने मां को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और अब बाल शोषण के आरोप में उसके ख‍िलाफ मुकदमा चलाया जा रहा है।

हाल ही में मह‍िला को एलिजाबेथ मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया है। मजिस्‍ट्रेट भी ये आरोप सुनकर हैरान है। आखिर 2 साल की बच्‍ची और 4 साल के बच्‍चे के साथ ऐसा कोई कैसे कर सकता है। वह भी एक मां। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि मह‍िला ने छह सेकंड से लेकर एक मिनट तक की छह डर्टी वीडियो बनाईं। महिला नेर अपनी 2 साल की बेटी के साथ 5 वीडियो और अपने 4 साल के बेटे के साथ एक वीडियो शूट किया।

वीडियो में मां को सोते समय अपने बच्चों के साथ गलत हरकत करते हुए दिखाया गया है। महिला एक ऐसे व्यक्ति के संपर्क में थी जो पैसे के बदले में उसके बच्चों से जुड़े डर्टी वीडियो खरीदता था। इसके सबूत भी पुलिस ने कोर्ट में पेश किए। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ऑस्‍ट्रेल‍िया में इस तरह के अपराध पर 15 साल कैद और जुर्माने का प्रावधान है।

Advertisement
Next Article