India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आधी रात में भूख लगने से हैं परेशान, तो इन Tips को जरूर करें Follow ...

12:45 PM Sep 23, 2023 IST
Advertisement

क्या आप जानते हैं कि रात में उठकर खाना आपके सेहत के लिए कितना खराब होता है। तो बता दें कि ये आदत आपके लिए ठीक नहीं है। ऐसा करने से आपके शरीर का वज़न भी समय के साथ बढ़ सकता है। केवल इतना ही नहीं आपका शरीर भी टॉक्स करने और टॉक्सिन्स को तोड़ने में सक्षम नहीं हो पाता। तो चलिए आज जानते हैं कि अक्सर रात में ही क्यों भूख लगती है और ऐसे समय पर आपको क्या करना चाहिए?

हालांकि बहुत से लोगों को रात में खाने की आदत होती है, और कुछ को ये भी लगता है कि उन्हें खाए बिना नींद ही नहीं आएगी। लेकिन आपको बता दें कि ये एक गलत आदत है जो आपको आगे झेलना पड़ सकता है। इसके अलावा, ये आपके शरीर से डिटॉक्स जैसी क्षमता को खत्म कर सकता है। अगर आप भी आधी रात में उठकर खाने की आदत से परेशान हैं तो ये टिप्स को अपनाकर अपनी इिस आदत को सुधार सकते हैं।

चलिए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जो आपकी इस चीज़ में मदद कर सकता है। जब आप रात में खाना खा लें तो उसके बाद आप खुद को ये समझाए कि रात में रसोई बंद रहती है। डिनर के बाद अपने दांतों को ब्रश करें। अपने मन ये बात बिठा लें कि साफ मुंह से खाना नहीं है। अपने खाने के समय को निश्चित कर लें। आप दिन के समय रूटीन के मुताबिक खाना खाएं। इससे आपको रात के वक्त खाने की इच्छा नहीं होगी।

अगर आपको रात में उठकर खाने की इच्छा होती है तो, अपने भोजन में प्रोटीन को शामिल करें। इससे आपको ये महसूस होगा कि आपका पेट भरा है। इसके बाद भी अगर रात में तलब लगे तो दस मिनट रुकें। अगर यह अभी भी बना रहता है, तो एक गिलास पानी पियें। अगर पानी पीने के बाद भी आपको भूख महसूस हो रहा है तो पनीर का एक टुकड़ा या फल का एक टुकड़ा खा लें। आप अपने पास इस तरह की चीजों का स्टॉक रखें। नट्स, दही, भुनी हुई सब्जियां, उबले या तले हुए अंडे, मखाने, गाजर, भुने हुए चने ये सभी रात के वक्त स्नैक्स को तौर पर खाए जा सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article