India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Most Haunted Places में शुमार इस Amusement Park में हुई है कई मौतें, जानिए क्या है इस शापित पार्क की कहानी...

05:16 PM Oct 08, 2023 IST
Advertisement

भूत-प्रेतों की कहानियां हम बचपन में काफी सुना करते थे। ये कहानियां हमारी रातों की नींद उड़ा दिया करती थी। जिसके बाद हम बड़े होते गए और ये डर भी कम होता गया। लेकिन कुछ भूतिया फिल्मों को देखकर ये तो कहा जा सकता है कि आज हम भूतों पर शायद कम यकीन करें लेकिन शापित वस्तुओं से दूरी बनाकर रखते है। क्योंकि हमें पता है ये ऐसी चीज़ें है, जिनसे दूर रहने में ही हमारा फायदा होता है।

माना जाता है कि, दुनिया में ऐसी कई वस्तुएं या जगह है, जो अपने भयानक हादसों की वजह से शापित मानी जाती हैं। ये कोई खिलौना, गुड़िया, घर या पार्क कुछ भी हो सकता है। आज हम आपको ऐसे ही एक पार्क के बारे में बतावे वाले है, जिसे शापित माना जाता है। क्योंकि यहां एक नहीं बल्कि 6 बच्चों की दुखद मौत हुई हैं। बता दें, हम बात कर रहे हें अमेरिकी राज्य वेस्ट वर्जीनिया के प्रिंसटन शहर में ‘लेक शॉनी एम्यूजमेंट पार्क’ की। इस पार्क को भूतिया एम्यूजमेंट पार्क करारा दिया गया है।

1920 के दशक में खुला था पार्क

एक रिपोर्ट के मुताबिक, शॉनी झील के किनारे बना हुआ यह एम्यूजमेंट पार्क पहली बार 1920 के दशक में बिजनेसमैन कॉनली स्निडो ने खोला था, जोकि 1988 में बंद होने से पहले 62 सालों तक खुला रहा। ‘शापित भूमि’ के चलते होने वाली आकस्मिक मौतों के कारण पार्क के भूतिया होने को लेकर स्थानीय लोगों के बीच कई डरावनी कहानियां प्रचलित हैं।

पार्क में हुई कई मौतें

बता दें, इस एम्यूजमेंट पार्क में रोंगट खड़े कर देने वाली कई घटनाएं घटित हुई हैं। जब यहां एक छोटे लड़के की दुखद मौत हुई, तो लोगों की रूह कांप गई थी। बता दें, वे बच्चा स्विमिंग पूल में डूब गया था। उसकी मां ने उस को ढूंढने के लिए पूरे पार्क को छान मारा था लेकिन उसे उसकी ठंडी बॉडी पूल में तैरती हुई मिली थी। उस समय पार्क मालिकों ने दोबारा इसी तरह की दुर्घटना से बचने के लिए पूल को रेत से भर दिया।

लेकिन सिलसिल यहां नहीं रुका और यहां एक और मौत 3 साल की बच्ची की हुई। उसे लिफ्ट ने कुचल दिया था। जबकि एक लड़के को झूले पर खेलते हुए रिफ्रेशमेंट ट्रक ने बुरी तरह कुचल दिया था। इसके पहले 1934 में पार्क के ठीक बाहर एक महिला को गोली मार दी गई थी, इस भुतहा जगह के आसपास पहली मौत की सूचना मिली थी। 1966 में अजीब दुर्घटनाओं के कारण पार्क हमेशा के लिए बंद हो गया।

 

अमेरिका की सबसे डरावनी जगह

बंद होने के 20 से अधिक सालों के बाद एम्यूजमेंट पार्क में पुरातात्विक खुदाई से और अधिक चौंकाने वाली खोजें हुईं। इसमें अन्य 13 शव खोजे गए, जिनमें अधिकतर बच्चे थे। हालांकि, जब पुरातात्विक टीम को गहराई में खुदाई करने पर बच्चों की कई कब्रें मिलीं तो उन्होंने काम को बंद कर दिया। इस पार्क को लेकर कई टीवी चैनल्स से हॉन्टेड शो दिखाए हैं। ट्रैवल चैनल ने इसे ‘अमेरिका की सबसे डरावनी जगहों’ में से एक बताया।

Advertisement
Next Article