India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

ये हैं दुनिया के सबसे सुंदर और खतरनाक सड़कें, जंहा जाने से पहले कई बार सोचते है लोग

05:24 PM Oct 01, 2023 IST
Advertisement

दुनिया में ऐसे जगहों की कोई नहीं है, जो खुबसुरती के लिए तो जानें ही जाते है, लेकिन वहां जाना किसी खतरे से खाली नहीं होता है। बर्फ से ढके पहाड़ी दर्रों से गुजरना, ऊबड़-खाबड़ रास्तों से निकलना मौत को मात देते हुए आगे बढ़ना किसी के लिए भी काफी डरावना साबित हो सकता है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे रास्तों की सूची ले कर आएं है, जो दुनिया के सबसे खतरनाक रोड में शुमार होता है।

हाना हाईवे, हवाई


सबसे पहले बात करते है अमेरिका के हवाई द्वीप में पड़ने वासे सबसे खतरनाक रास्ते की। ये रास्ता काफी हरा-भरा है। यहां की घुमावदार सड़क भी उतनी ही आकर्षक है, जो द्वीप के उत्तर पूर्वी तट के साथ मिलती है, जो देखते ही बनता है। ये सड़क 52 मील (84 किमी) लंबी है और पा'इया और हाना को आपस में जोड़ती है।

स्टेल्वियो दर्रा, इटली

इटली का ये रोड़ यूरोप के सबसे ऊंचे पहाड़ी सड़को में से एक है। समुद्र तल से 9,000 फीट (2,743 मीटर) से कुछ अधिक ऊंचाई पर, स्टेल्वियो दर्रा आल्प्स में दूसरा सबसे ऊंचा पर्वत दर्रा है। बताया जाता है कि ये सड़क 1820 के दशक की है। जो आज भी सभी लोगों को अपनी तरफ खींचती है।

दादेस वैली, उआरज़ाज़ेट प्रांत, मोरक्को


दुनिया के सबसे अनोखे और दिलचस्प सड़को में इस रोड़ में नाम भी आता है, जो अपने आप में काफी अलग है। उआरज़ाज़ेट प्रांत के दादेस घाटी की यह टेढ़ी-मेढ़ी सड़क चौंका देने वाले पहाड़ी नजारो और प्राचीन कस्बों को पार करते हुए एक घाटी तक जाती है। जो रोंगटे खड़े कर देने वाली लेकिन रोमांचकारी ड्राइव को यादगार बनाता है।

जोजी ला पास, भारत


भारत की सड़कें तो बारिश के मौसम में काफी खतरनाक हो जाती है। पर आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि भारत के जोजी ला पास से गुजरने के लिए हर किसी को दस बार सोचना पड़ता है। लगभग 9 किलोमीटर की ये सड़क 3,528 फिट की ऊंचाई पर बना  हुआ है।बर्फबारी के समय ये रास्ता और भी खतरनाक हो जाता है।

ग्रेट ओशन रोड, ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया की सबसे फेमस ड्राइव करने की जगह सभी का ध्यान आकर्षित करता है। 151 मील लंबी (243 किमी) सड़क पूर्व में टोरक्वे से एलन्सफोर्ड तक जाती है और इसका निर्माण 1920 के दशक में प्रथम विश्व युद्ध से लौटे ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों द्वारा तूफान से तबाह तट के साथ किया गया था। यह आधिकारिक तौर पर दुनिया का सबसे बड़ा युद्ध स्मारक भी है।

Advertisement
Next Article