India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

रहस्‍यमय जीव की वीडियो देख चौंके लोग, पूछने लगे-What the hell is this

05:03 PM Oct 08, 2023 IST
Advertisement

पृथ्वी पर कितने ऐसे राज छुपे हुए है, जिनके बारे में कोई भी नहीं जानता है। पृथ्वी की गहराई में क्या राज है या फिर समुद्र के पैसिफिस ओशियन में मौजूद मारियाना ट्रेंच कितना गहरा है, ये ऐसे सवाल है जिनके बारे में वैज्ञानिक भी नहीं जान पाए हैं। वहीं, पृथ्वी की गहराई के अलावा दुनिया की बात की जाए तो दुनिया इतनी बड़ी है कि यहां ऐसी कई जगह है जहां, अभी तक इंसान ने कदम नहीं रखें है। इसके अलावा पृथ्वी पर ऐसे भी जीव है, जो अगर सामने आ जाए तो हम उन्हें पहचान भी नहीं पाएंगे। क्योंकि इन जीव के बारे में हमने कभी सुना और देखा भी नहीं होता है।

अब सोशल मीडिया एक्स पर ऐसी ही एक वीडियो सामने आई है, जिसे देखने के बाद आप उलझन में पड़ जाएंगे की आखिर ये है क्या? बता दें कि वायरल वीडियो में एक अजीब सा जीव नजर आ रहा है। इंसान और जानवर से मिलते-जुलते इस जीव के चेहरे पर एक बड़ी आंख है, उसका चेहरा भी बड़ा है और वह जीभ निकालकर हांफता दिखाई पड़ रहा है, उसकी बॉडी काफी हद तक जानवर की तरह है।


इस वीडियो को Terrifying Nature अकाउंट ने शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है- 'What the hell is this (आखिर यह है क्या)।' सच में इस जीव का देखकर सभी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि, यह किस तरह का जीव है। वहीं, इस वीडियो को अभी तक हजारों लोग देख चुके है और कमेंट्स में सेम सवाल पूछ रहे है कि आखिर ये है क्या। वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि ये पिग जैसा लग रहा है, शायद ये विकृत पिग है। कुछ यूजर्स ने इसे कुत्ते और पिग से मिलता-जुलता बताया गया है। जबकि अन्य यूजर ने कहा-"ये एक प्राकृतिक भयावहता है"।

Advertisement
Next Article