India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Waterfall के नीचे नहा रहे थे लोग, तभी गिरा बड़ा पत्थर, रोंगटे खड़े कर देगा ये Video

04:16 PM Sep 12, 2023 IST
Advertisement
इस साल पहाड़ी इलाकों पर हुई लगातार बारिश ने पहाड़ो पर तबाही जैसा मंजर बना दिया था। वहीं पहाड़ों से आई बाढ़ की तस्वीरों ने लोगों के दिलों में दहशत पैदा कर दी थी। साथ ही प्रत्येक दिन हो रहे भूस्खलन ने भी लोगों को डरा कर रखा था। जिसके चलते लोगों ने कुछ समय के लिए पहाड़ी इलाकों पर ना घूमने की ठानी थी। वहीं अब जब पहाड़ी इलाकों पर बाढ़ की समस्या कम है तो लोगों ने फिर से घूमना शुरू कर दिया है। पर कहते है ना बारिश के मौसम में पहाड़ी इलाकों पर घूमने से बचना चाहिए। क्योंकि मुसिबत कहां से आन पड़े, ये कोई नहीं जानता है। अब ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो आपके रोंगटे खड़े कर देगी।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल रहा है। जिसमें कुछ लोग झरने के नीचे नहा रहे होते है कि तभी एक बड़ा से पत्थर नीचे आ गिरता है। बता दें, इस वीडियो को एक्स पर उत्तराखंड की चमोली पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है, साथ ही लिखा है-“बरसात के मौसम के दौरान पहाड़ो में झरनों के नीचे नहाने से बचें”। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग झरने के नीचे मजे से नहा रहे हैं। एक तरफ जहां ऊपर से पानी गिर रहा है। तो वहीं दूसरी लोग झरने के नीचे मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान लोगों के ऊपर पानी के साथ एक बड़ा सा पत्थर का टुकड़ा गिर जाता है। जिसके देख कर लोगों की चीख पुकार मच जाती है। हालांकि इस घटना के बाद लोगों के साथ क्या हुआ इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

बता दें, इस वीडियो को अभी तक 1.29 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दिए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-“लोग सोचते है ये हमारे साथ नहीं हो सकता, लापरवाही जानलेवा है”। वहीं अन्य यूजर ने लिखा- “ये बात सत्य है कि बरसातों में पहाड़, वहां का मौसम सुंदर दिखता है, वहीं भूस्खलन और बाढ़ का डर भी हमेशा बना रहता है। जाएं तो सावधानी बरतें।”
Advertisement
Next Article