India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

प्लास्टिक बोतलों का किया अनोखा इस्तेमाल, बनाया एक तैरता हुआ आइलैंड, अब कमाते है इससे पैसे

12:11 PM Sep 26, 2023 IST
Advertisement

मेक्सिको के एक व्यक्ति का एक अनोखा कारनामा सामने आया है। उसने एक आइलैंड को बनाने में 1.5 लाख प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल किया गया। रिचर्ड सोवा वह व्यक्ति हैं जिन्होंने इस काम को अंजाम दिया है।

वह पहले बढ़ई का काम किया करते थे। इस द्वीप पर, उनका एक घर भी है जिसमें वह सब कुछ मौजूद है जिसकी एक व्यक्ति को जीवन जीने के लिए जरुरत हो सकती है। इसके अलावा उन्होंने द्वीप पर एक बगीचा भी बनाया है। रिचर्ड द्वीप पर आने वाले पर्यटकों के जरिए अपनी कमाई करते है।

इसे बनाया गया है एक "Ecological Island"

एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिचर्ड सोवा ने 13 साल तक बिल्डर के रूप में काम करने के बाद इस इकोलॉजिकल द्वीप का निर्माण करने का फैसला किया। कुछ लोग इसके लिए चुने गए मैटेरियल को सुनने के बाद हैरान रह गए है। उन्होंने 1.5 लाख प्लास्टिक की बोतलों का उपयोग करके अपना तैरता हुआ द्वीप बनाया। इन बोतलों को लोगों ने कूड़े में डाल दिया था जिनका इस्तेमाल कर उन्होंने ये आइलैंड बनाया।

उन्होंने कूलेस्ट थिंग से कहा, "मैंने साढ़े छह साल पहले मैक्सिको में इस द्वीप की शुरुआत की थी। इसे समुद्री अधिकारियों के साथ एक इकोलॉजिक बॉट के रूप में भी रजिस्टर्ड किया गया है।

द्वीप पर उगती है खाने की वस्तुएं भी

तैरती हुई लकड़ी पट्टियों पर मैंग्रोव के पेड़ लगाए गए, और जैसे-जैसे जड़ें नीचे की ओर बढ़ने लगीं, इसका स्ट्रक्चर और भी मजबूत होता गया। इसके अलावा द्वीप ने छोटी मछलियों सहित समुद्री जीवों को भी अपनी ओर खींचा है, जो अब इसे अपना घर कहते हैं। अपने द्वीप पर, रिचर्ड अलग-अलग प्रकार के पौधे उगाता है, जिनमें एगेव, अदरक और हिबिस्कस फूल शामिल हैं। उनके अनुसार, द्वीप आत्मनिर्भर होता जा रहा है। वह अपने अनोखे द्वीप पर पर्यटकों की मेजबानी करके पैसा कमाता है। इसी नकदी से उनके सारे खर्च पूरे होते हैं।

नेचुरल पावर से यहां पर होता है काम

द्वीप पर बनाए गए घर की छत पर रिचर्ड ने सौर पैनल लगाए। जो स्टोव और रेफ्रिजरेटर जैसी घरेलू वस्तुओं को बिजली देता है। रिचर्ड ने एक शंख से चलने वाला शॉवर, एक कंपोस्टिंग शौचालय और एक सिंक भी जोड़ा है जो बारिश के पानी से काम करता है। अपने द्वीप पर, उन्होंने कई ऐसी चीजें की है जो की बेहद अनोखी है और नेचुरल पावर से काम करती है। सोलर कुकर पर वह अपना भोजन पकाते है। रिचर्ड के पास अनगिनत प्लास्टिक की बोतलों से बनी एक "बॉटल बोट" भी है जो टूटने पर भी तैरती है।

Advertisement
Next Article