India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

मूंछों के सरताज Ram Singh Chauhan, 40 साल से है शान, परिचय के लिए खोलनी पड़ती है मूंछें

05:30 PM Sep 21, 2023 IST
Advertisement

गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया भर के ऐसे अजूबे देखने के लिए मिलते है, जिनके बारे में हम सोचते भी नहीं सकते है। कभी कोई अपनी स्किन से खुद को ढक लेते है किसी के पैर इतने लंबे होते है कि कोई उनका कॉम्पिटीशन ही नहीं कर पाता है। इन सबसे बीच आज हम आपको एक ऐसा अनोखे रिकोर्डधारी के बारे में बताने वाले है जिनका रिकार्ड आजतक कोई नहीं तोड़ पाया है। इन रिकॉर्डधारी का नाम राम सिंह चौहान है। इनकी लंबी मूंछों के चर्चे इतने ज्यादा थे कि छतिसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी इनसे मिलना चाहते थे।

2010 में गिनीज बुक में आया नाम

राम सिंह ने अपनी मूंछों को साल 1970 से नहीं कटवाया था। जिसके चलते 2010 तक उनकी मूंछें 14 फिट हो गयी थी। बता दें, 2010 में इटैलियन टीवी शो "लो शो देई रिकॉर्ड" के सेट पर उनकी मूंछों को मापा गया था। उस समय लोगों को राम सिंह इस शौक के बारें में पता चला। खबरों के मुताबिक उनकी मूंछें अब साढ़े 18 फिट हैं और उनका यह रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ सका है। आपको बता दे कि राम सिंह राजस्थान के पर्यटन विभाग में काम करते थे। वहां कर्णा राम भील नामक व्यक्ति थे जिनकी मूंछें उस समय 7 फिट 10 इन लम्बी थी और वही से विश्व रिकॉर्डधारी ने लम्बी मूंछें रखने का सोच लिया था।

जब खोलनी पड़ी थी मूंछें

राम सिंह की मूंछों के चर्चे देश-विदेश में थे और इसी के चलते एक बार उन्हें अपनी मूंछें खोलकर लोगों को अपना परिचय देना पड़ा था। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री को अतिथि के रूप में एक कार्यकर्म में बुलाया गया था। लेकिन जब उन्हें इस बात का पता चला की इसमें मूंछों के सरताज राम सिंह भी आएंगे तो वे काफी उत्साहित हो गए थे। हैरानी की बात है जिस सरताज को देखने के लिए सब उत्सुक थे, जब उन्होंने कार्यक्रम में कदम रखा तो उन्हें किसी ने भी पहचानने से इंकार कर दिया। क्योंकि वह अपनी मूंछों को कपड़े में बांध कर आए थे। अब कोई अपनी खासियत ही लोगो से छुपा ले तो कोई कैसे ही उसे पहचान पाएंगा। अब ऐसा ही हुआ था राम सिंह के साथ भी, जब उन्होंने अपनी मूंछों से कपडा हटाया और उन्हें खोला तब सबको यकीन हुआ की मूंछों के सरताज हमारे बीच में है।

जितनी लम्बी मूंछें, उतनी परेशानियां

राम सिंह की लम्बी मूंछों की सभी तारीफ करते है। लेकिन इन लम्बी मूंछों के पीछे का स्ट्रगल भी काफी है। बता दें, राम सिंह को नहाने में ही 2 घंटे लग जाते है और उन्हें हर समय अपनी मूंछों को कपडे से बांध कर रखना पड़ता है क्योंकि खुल जाने के बाद ये आफत बन जाती है। वहीं इन्हे कंघी करने और मालिश करने में भी काफी समय लगता है। वह बताते है की उनकी पत्नी और बेटा उनकी मूंछों की मालिश करते है और ध्यान रखते है। वह बताते है की उन्होंने आज तक शैम्पू का इस्तेमाल नहीं किया है| वह केवल मुल्तानी मिट्टी से ही अपनी मूंछों को धोते है।

Advertisement
Next Article