India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

वैज्ञानिकों ने सूअर में विकसित की मानव किडनी!, पहली बार 5 साल बाद मिली सफलता..

08:27 PM Sep 14, 2023 IST
Advertisement
China human kidney developed in pigs: दुनिया भर में हर साल हजारों लोगों की जान इसलिए चली जाती है, क्योंकि उनके शरीर का कोई अंग खराब हो जाता है और उनको कोई सही समय पर अंग डोनेट करने वाला नहीं मिलता है। अब एक खबर सामने आ रही है, जो मेडिकल जगत के साथ-साथ सभी के लिए एक बड़ी कामयाबी है। 5 साल बाद मिली सफलता ने वैज्ञानिकों जगत में एक खुशी की लहर ला दी है। 
चीनी वैज्ञानिकों ने सुअर के भ्रूण में मानव कोशिकाओं वाली किडनी विकसित करने में सफलता हासिल की है। जिससें आने वाले समय में लोगों में किडनी और अन्य सभी शरीर के अंग प्रत्यारोपण के लिए काफी अहम हो सकता है। रिपोर्ट के अनूसार चीन के गुआंगज़ौ इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिसिन एंड हेल्थ के वैज्ञानिक ने इस चीज को पाने में सफलता हासिल की है। 
बताया गया इस चीज के लिए सुअर के भ्रूण की आनुवंशिक संरचना को बदला गया और फिर उसमें मानव कोशिकाओं को प्रत्यारोपित किया गया। इससे जानवर के अंदर एक किडनी बनाई गई जिसमें ज्यादातर मानव कोशिकाएं थीं। वैज्ञानिकों का कहना है कि पहली बार किसी अन्य प्रजाति के भीतर मानव अंग विकसित हुआ है। इंसान और सुअर के डीएनए को मिलाने पर काम कर चुके टेक्सास यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर जून वू ने कहा कि यह शोध महत्वपूर्ण है। 
इसमें लगभग 60% मानव कोशिकाएँ हैं जबकि हमारे अध्ययन में मानव कोशिकाओं का स्तर बहुत कम था। ऊपर तस्वीर में लाल रंग में एक मानव किडनी दिखाई दे रही है, जो सुअर के भ्रूण के अंदर ज्यादातर मानव कोशिकाओं से बनी है। एस्टेबन का कहना है कि अंततः हमारा लक्ष्य पूरी तरह से प्रत्यारोपण के लिए तैयार अंगों का उत्पादन करना है। टीम सुअर के भ्रूण में किडनी के अलावा हृदय और अग्न्याशय जैसे अंगों के विकास पर भी काम कर रही है।
Advertisement
Next Article