India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

चांद की खूबसूरती भी पड़ जाएगी फीकी, NASA ने शेयर सबसे छोटे ग्रह की तस्वीरे, जिसे देखने के बाद दिवाने बन जाएंगे आप

08:55 PM Sep 14, 2023 IST
Advertisement
अंतरिक्ष रहस्यों से भरा है। अंतरिक्ष में ऐसे ग्रह, तारे हैं जिनके बारे में हम कम अध्ययन करते हैं। पर हर बार खगोलशास्त्री अंतरिक्ष के बारें में ऐसे नई जानकारी लेकर आते हैं जो काफी ही दिलचस्प होता है। अब इसी सिलसिले में नासा ने हमारे सौर मंडल के सबसे छोटे ग्रह की एक तस्वीर साझा की है। इस ग्रह की खूबसूरती देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। हम दावे के साथ कह सकते है कि आप कुछ पल के लिए आप चांद की खूबसूरती को भी भूल सकते है, पर लेकिन खूबसूरत दिखने वाला ये ग्रह रहस्यों से भरा हुआ है।
नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन कई वर्षों से अंतरिक्ष में ग्रहों और तारों पर शोध कर रहा है। उनके खगोलशास्त्री लगातार विभिन्न प्रकार के शोध कर रहे हैं। इसके अलावा, वे इस शोध से सामने आई जानकारी को सोशल मीडिया पर भी साझा करते हैं। इस बार उन्होंने बुध ग्रह की एक फोटो शेयर की है। बुध हमारे सौर मंडल का सबसे छोटा ग्रह है। लेकिन इसकी खूबसूरती देखकर बड़े-बड़े वैज्ञानिक भी हैरान रह जाते हैं। क्योंकि यह ग्रह हीरे की तरह चमकता है।
इसके अलावा इस ग्रह पर कुछ नीले क्रेटर भी दिखाई देते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि ये पत्थर बुध ग्रह की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। इस बीच नासा द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। बता दे कि सौरमंडल में बुध सूर्य का सबसे निकटतम ग्रह है। इसकी सूर्य से दूरी केवल 57,909175 किमी है। बुध सूर्य के चारों ओर अपनी परिक्रमा 88 दिनों में पूरी करता है। यह एक छोटा ग्रह है, केवल प्लूटो आकार के नजर से बुध से छोटा है। 

इसका कोई प्राकृतिक उपग्रह नहीं है। जैसे ही मेरिनर 10 बुध के पास से गुजरा, उसने बुध की सतह की तस्वीरें लीं और उन्हें पृथ्वी पर एक संग्रह केंद्र में भेज दिया। इन तस्वीरों का उपयोग बुध की सतह के 40 से 45 प्रतिशत हिस्से का नक्शा बनाने के लिए किया गया था इसकी सतह का तापमान 80 से 700 केल्विन (-180 से 430 सेल्सियस) तक होता है। बुध के सूर्य की ओर का तापमान सबसे अधिक होता है, जबकि ध्रुवीय क्रेटर के नीचे का तापमान सबसे कम होता है।
Advertisement
Next Article