India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

मां के Birthday पर लड़के ने दिया ऐसा गिफ्ट, मरते-मरते बची महिला, लोगों ने कहा-'बंद करो ऐसा मजाक'

12:22 PM Sep 11, 2023 IST
Advertisement
बर्थडे का दिन किसी के लिए भी स्पेशल होता है। इस दिन लोग पार्टी करते है और बर्थडे गर्ल या ब्वाय को गिफ्ट भी देते है। वहीं लोग तोहफे में टेडी बियर, ड्रेस, चॉकलेट, घड़ी, जैसी चीजें देते हैं। वहीं एक छोट बच्चे का जन्मदिन मनाने के लिए कई बार माता-पिता घूमने भी जाते है। वहीं जब बच्चे बड़े हो जाते है, तो वे अपने माता-पिता को घूमाने ले जाते है या उनके बर्थडे पर कुछ ऐसा करते है जो उनके जन्मदिन को स्पेशल बनाता है। अब ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें एक लड़का अपनी मां को ऐसा गिफ्ट देता है जिससे वे मरती -मरती बचती है।
सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर @brotherofcolor ने एक वीडियो शेयर किया, साथ ही लिखा-“जन्मदिन मुबारक हो माँ, माफी, हाहाहा”।  वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ने कैसे अपनी आंखें बंद की हुई है और जब वो आंखें खोलती है तो उसे सामने एक बड़ा सा बॉक्स दिखाई देता है। उसे लगा कि बॉक्स में कुछ खास होगा, इसलिए वह हैरानी भरी निगाहों से बॉक्स को इधर-उधर देखती है और फिर बेटे के कहने पर उसे खोलती है, लेकिन जैसे ही वो बॉक्स खोलती है, डरकर पीछे भाग जाती है। उसकी हालत खराब हो जाती है। असल में उस बॉक्स में एक सांप होता है। अब भला अचानक सांप को सामने देखकर किसकी हालत नहीं खराब होगी।

बता दें, ये सांप असली नहीं नकली था, जो देखने में बिल्कुल असली सांप की तरह लग रहा था। हालांकि इस वीडियो को अभी तक 4 लाख 95 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 37 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट्स की भी बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा- “ये काफी महंगा मजाक था, वो शायद ऐसे मजाक से मर सकती थी, प्लीज इसे बंद करें”। वहीं अन्य यूजर ने महिला की टी-शर्ट पर लिखा हुआ देख कर कहा- “महिला की शर्ट ने कहा कि आज नहीं, क्यों ओह, आपने आज का दिन क्यों चुना”। जबकि एक यूजर ने लिखा- “ये बिल्कुल भी मजाकिया नहीं है”।

Advertisement
Next Article