India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

बाघ ने मारी ऐसी छींक, हरकतों पर आए लोगों के दिल, देखें ये प्यारी वीडियो

05:33 PM Sep 30, 2023 IST
Advertisement

इंटरनेट पर जानवर की कई खबरें ट्रेंड करती रहती है। इस वीडियो में यह बाघ बैठे-बैठे छींकते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो पर 4.8 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं 85 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। आखिर क्यों इस वीडियो को इतने लाइक्स और कमेंट मिल रहे हैं। इसे जानने क लिए पूरी खबर को जरूर पढ़े।

सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों के तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनके क्यूट और मजेदार हरकतें लोगों को खूब आकर्षित करती हैं। जानवर बड़े ही मासूम होते हैं यही कारण है कि लोगों को इनका वीडियो बहुत अच्छा लगता है। इनकी अजीबोगरीब हरकतें भी लोगों को खूब लुभाती हैं। ये वीडियो भी लोगों को काफी पसंद आ रही है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसे ही एक बाघ का वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाघ बड़े ही मजे से जमीन पर बैठा हुआ है। बैठे-बैठे इस बाघ को अचानक से छींक आ जाती है। यह चीता ऐसे छींक रहा है जैसे कोई इंसान छींकते वक्त अपना मुंह बनाता है। लोग इस वीडियो खूब लाइक कर रहे हैं।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है, जिसके बाद से यह तेजी से ट्रेंज कर रही है। इस वीडियो पर 4.8 मिलियन से भी ज्यादा लोगों के व्यूज आ चुके हैं। तो वहीं 85 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही 35 से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। लेकिन यह गिनती अब थमने का नाम ही नहीं ले रही है। ‌साथ ही इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भरकर कमेंट भी कर रहे हैं, और लगातार इस वीडियो को आगे शेयर भी कर रहे हैं।

Advertisement
Next Article