India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

सैकड़ों Scorpions के साथ 33 दिन तक कांच के कमरे में बंद थी महिला फिर भी नहीं हुआ कुछ, जानिए इसका राज..

05:30 PM Sep 17, 2023 IST
Advertisement
बिच्छू को देखते ही कम कौसों दूर भाग जाते है अब भागे भी क्यों नहीं? जब हमें पता है कि बिच्छू का एक डंक ही हमारी आत्मा का परमात्मा से मिलन करवाने के लिए काफी है। लेकिन अभी हम जो आपको बताने वाले है उसे सुनकर शायद आप ही सदमे में आ जाएंगे। बता दें, आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने वाले है जो एक नहीं दो नहीं बल्कि हजारों बिच्छुओं के साथ एक कमरे में बंद रही थी क्योंकि महिला को बिच्छुओं के साथ रहकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना था।
2009 में बनाया था रिकॉर्ड
ये रिकॉर्ड थाईलैंड की रहने वाली कंचना केतकेउ (Kanchana Ketkae) ने साल 2009 में बनाया था। उन्होंने रिकॉर्ड बनाने के लिए एक 12 वर्ग मीटर के कांच के एक कमरे में 33 दिन और रातें बिताई थीं। सबसे चौंकाने वाली बात है कि इस दौरान वे 5,320 जहरीले बिच्छुओं के साथ कमरे में अकेली रही थी। जिसके बाद उनके नाम बिच्छुओं के साथ सबसे लंबे समय तक रहने का वर्ल्ड रिकॉर्ड का दर्जा प्राप्ता हुआ और ये अनोखा रिकॉर्ड आजतक कोई भी नहीं तोड़ पाया है।
बिच्छुओं ने मारा कई बार डंक
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, कंचना के साथ कमरे में मौजूद जहरीले बिच्छुओं ने उसे कई बार डंक भी मारा था। लेकिन उनकी इम्यूनिटी अच्छी थी इसलिए उनपर जहर का बहुत कम असर पड़ा। बताते चले कि 33 दिन का ये अनोखा स्टंट कंचना के लिए इतना आसान नहीं था। एक बार तो वे फूट-फूट कर रोने भी लगी थीं।
8 घंटे में 15 मिनट का ब्रेक
बिच्छुओं के साथ कमरे में रहने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के दौरान कंचना को सिर्फ हर आठ घंटे में केवल उन्हें 15 मिनट का टॉयलेट ब्रेक मिलता था। इसके अलावा उनके कमरे में सारी सुविधाएं दी गई थी। उनके कमरे में बिस्तर के साथ-साथ टीवी, किताबें और फ्रिज भी मौजूद था। वहीं, उनका ये कमरा शॉपिंग मॉल में बनाया गया था, जहां अक्सर लोग उन्हें देखने के लिए आते रहते थे।
मालूम हो, कंचना से पहले ये रिकॉर्ड मलेशिया की नोर मैलेना हसन (Nor Malena Hassan) के नाम दर्ज था। उन्होंने कंचना की तरह ही कांच के एक कमरे में ढेर सारे बिच्छुओं के साथ 30 दिन बिताए थे। वे और भी दिन उस कमरे में रहती लेकिन बिच्छुओं के डंक की वजह से वो बेहोश हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें बाहर निकाल लिया गया था। नोर को कुल सात बार बिच्छुओं ने डंक मारा था।
Advertisement
Next Article