India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

दुनिया की सबसे अनोखी 'व्रिस्ट वॉच' जिसमें मौजूद हैं 12 उल्कापिंड, कीमत जान आप रह जाएंगे हैरान

11:49 AM Oct 02, 2023 IST
Advertisement

आसमान से उल्कापिंडों का गिरना कोई बड़ी बात नहीं होती है। आकाश में अक्सर दिखाई देने वाले आग के बड़े गोले से होने वाले विस्फोट से पृथ्वी को आए दिन नुकसान होता रहता है। इन्हें उल्कापिंड के नाम से ही जाना जाता है।

अपनी ज्यादा दूरी होने के कारण वे पृथ्वी पर आने से पहले कभी-कभी दशकों तक सफर किया करते हैं। हालाँकि, एक कंपनी ने इन उल्कापिंडों का इस्तेमाल एक अनोखी घड़ी बनाने के लिए किया है। इस घड़ी की कीमत सुनकर आप दंग रह जाएंगे।

घड़ी में हुआ 12 उल्कापिंड टुकड़ों का यूज़

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, स्विस कंपनी लेस एटेलियर्स लुइस मोइनेट (Les Ateliers Louis Moinet) को इसे बनाने का क्रेडिट दिया जाता है। यह कंपनी खास और अनोखी घड़ियां बनाने के लिए बहुत फेमस है। इस बार कंपनी ने जो घड़ी बनाई है वह उसको ले कर काफी ज्यादा सुर्ख़ियों में बनी हुई है। इनमें एक नहीं बल्कि 12 उल्कापिंडों का इस्तेमाल किया गया है। इसी वजह से इस अनोखी घड़ी को गिनीज बुक में शामिल किया गया है।

उल्कापिंड चट्टानें चंद्रमा और मंगल ग्रह से आए

 इस घड़ी को इसके ब्रांड नाम कॉस्मोपोलिस के नाम से जाना जाता है। इसमें अधिकांश उल्कापिंड के टुकड़े क्षुद्रग्रहों, उल्कापिंडों, चंद्रमा और बड़े ग्रहों से हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। वीडियो शुरू होते ही स्क्रीन पर फ्लैशिंग टेक्स्ट दिखाई देने लगता है। जिसमें लिखा है कि ये उल्कापिंड चट्टानें चंद्रमा, मंगल और बाहरी अंतरिक्ष से हैं। इसके बाद, वीडियो में अलग-अलग तरह के उल्कापिंड दिखाई देते हैं, जिनके छोटे-छोटे टुकड़े व्रिस्ट वॉच में डाले जाते हैं।

कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश

वीडियो के साथ-साथ एक वॉयसओवर चलता है जिसमें बताया जाता है कि चट्टानें बेहद दुर्लभ और अनमोल हैं। ब्रह्मांडीय घड़ी और उसके डायल के अंदर डाले गए उल्कापिंडों को वीडियो के आगे बढ़ते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि इसका डिजाइन काफी सावधानी से तैयार किया गया था। केस का व्यास 40 मिलीमीटर रखा गया था और यह 18 रोज-गोल्ड से बना था। फिर सावधानी से काटकर उल्कापिंडों को घड़ी में जोड़ दिया गया। इसे एक्‍सपर्ट डेनियल हास ने बनाया है जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

Advertisement
Next Article