India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

दुनिया के इस देश में है अधिक वजन वाले लोग, जाने भारत का नंबर

11:46 AM Sep 20, 2023 IST
Advertisement

मोटा होना आज के समय में किसी को पसंद नहीं हैं लेकिन आज के लाइफस्टाइल में हर किसी को फिट रहने के लिए जिद्दोजहद करते रहते हैं। हालांकि अब स्लिम होना ज्यादा कठिन नहीं है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन(W.H.O) की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में 1.7 अरब लोग मोटापे का शिकार हैं। लेकिन आज हम आपको उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां के लोग सबसे अधिक मोटे हैं।

इसमें सबसे मोटे देशों में पहला नाम देश नॉरू द्वीप है। यहां के लोग आराम से सुख-चैन से जिंदगी गुजार रहे हैं। यहां लगभग 10 में से नौ लोग अधिक वजन वाले हैं। इस देश के अधिकतर लोगों का वजन 100 kg है।

इस सूची में दूसरे नंबर पर पलाऊ द्वीप है। यहां की 85.1% आबादी मोटापे की श‍िकार है।

तीसरे नंबर पर कुक आइलैंड्स है। चारों ओर समुद्र से घिरा यह देश काफी खूबसूरत है। इसकी वजह से इसकी पूरी अर्थव्‍यवस्‍था पर्यटन पर आधार‍ित है। लेकिन यहां के 84.7% फीसदी लोग मोटापे की समस्‍या से जूझ रहे हैं.

चौथे नंबर पर मार्शल आइलैंड्स आता है। यहां के 83.5 फीसदी लोगों का वजन सामान्‍य से बहुत ज्‍यादा माना गया है। आमतौर पर यहां के लोग 95 किलो के आसपास होते हैं। आप जानकर हैरान होंगे कि इसे दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक माना जाता है।

सूची में पांचवें नंबर पर तुवालु है। यहां मोटे लोगों की तादात 81.9% पाई गई है। इस देश को समुद्र में समा जाने का खतरा है। लोग रोजाना इन दिक्‍कतों से जूझते हैं, इसके बावजूद यहां मोटापा काफी ज्‍यादा है।

भारत सबसे कम मोटापे वाले देशों की सूची में शामिल है। फ‍िर भी यहां 19.7 फीसदी लोग मोटे पाए गए हैं। लिस्‍ट में वियतनाम भारत के ऊपर है, जहां मोटापा 18.3% फीसदी माना गया है। भारत के बाद बांग्‍लादेश (20%), नेपाल (21%) का नंबर आता है। हालांकि, एक रिपोर्ट यह भी बताती है कि दुनिया के सबसे मोटे लोगों में से 15 फीसदी अकेले भारत में रहते हैं. यह चिंता की बात है।

Advertisement
Next Article