India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

ये हैं दुनिया के सबसे शानदार Waterfalls, जिन्हें देखने के बाद आप भी इनकी खूबसूरती में रंग जाएंगे

04:05 PM Sep 12, 2023 IST
Advertisement
पृथ्वी पर ऐसे कई अद्भूत नजारे होते है। जिन्हें देखने के बाद लोग अपनी नजरे नहीं हटा पाते हैं। वहीं इन खूबसूरत नजारों में झरने सबसे आगे है। एक ऊपर से गिरता पानी, जो लोगों का मन मोह लेता है। आज हम आपको दुनिया के सबसे खूबसूरत और शानदार झरनों के बारे में बताने वाले है। जिन्हें देखने के लिए लोगों की लाइन लगी होती है। 
विक्टोरिया फॉल्स, जिम्बाब्वे और जाम्बिया
दुनिया के सबसे खूबसूरत झरनों में एक फॉल है विक्टोरिया फॉल्स। यह ज़म्बेजी नदी पर स्थित है, जो जाम्बिया और ज़िम्बाब्वे के बीच में है। इसके फुहारों को मीलों दूर से देखा जा सकता है। बता दें, इस झरने के नीचे एक सौ मीटर यानी 328 फीट से अधिक गहरी खाई। 
एंजेल फॉल्स, वेनेजुएला
एंजेल फॉल्स वेनेज़ुएला में कनैमा नेशनल पार्क में स्थित है। यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल है। यह दुनिया का सबसे ऊंचा झरना है, जो औयांतेपुई से 979 मीटर यानी 3211 फीट नीचे डेविल्स कैन्यन के रूप में जाना जाता है। बता दें, स्थानीय लोग इसे केरेपाकुपाई-मेर कहते हैं, लेकिन इसका नाम अमेरिकी बुश पायलट और सोने की खोज करने वाले साहसी जिमी एंजेल के नाम पर एंजेल फॉल्स रखा गया, जिन्होंने 1937 में इसकी खोज की थी।
इगाज़ु फॉल्स, ब्राज़ील और अर्जेंटीना
दक्षिण अमेरिका के सबसे बढ़िया स्थलों में से एक, इगाज़ु फॉल्स है। यह फॉल्स आश्चर्यजनक और अद्भुत अनुभव देता है, वहीं इस झरने की शक्ति और शोर हमेशा यादों में रहती हैं। बता दें इस क्षेत्र में 270 से ज्यादा झरने हैं, जो 200 फीट (60 मीटर) की ऊंचाई तक पहुंचते हैं, जहां चट्टानें और टापू आधे चंद्रमा में बिखरे हुए हैं। यह झरना ब्राजील और अर्जेंटीना के बीच एक बड़े राष्ट्रीय उद्यान में विभाजित है, वहीं पराग्वे से भी इस झरने तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।
योसेमाइट फॉल्स, कैलिफ़ोर्निया, USA
योसेमाइट फॉल्स संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में स्थित है, जो उत्तरी अमेरिका का सबसे ऊंचा और दुनिया का पांचवां सबसे ऊंचा झरना है। मालूम हो, ये झरना तीन अलग-अलग झरनों से बना है, इसकी कुल ऊंचाई 739 मीटर यानी 2,425 फीट है। बताते चले योसेमाइट झरना “snow cone”के लिए भी जाना जाता है।
गुल्फॉस (गोल्डन फॉल्स), आइसलैंड
आइसलैंड अपने खूबसूरत नजारों के लिए ही जाना जाता है। वहीं गोल्डन फॉल आईसलैंड का एक और आकर्षण है। वहीं ये झरना गुल्फफॉस हविता नदी पर है जो हिमनदी झील लैंगजोकुल से निकलती है। मालूम हो, गुलफॉस का मतलब है ‘सुनहरा झरना’। बता दें, पानी में हिमनद तलछट सूरज की रोशनी झरने को सुनहरा बना देती है। 32 मीटर यानी 105 फीट ऊंचा झरना है।
नियाग्रा फॉल्स, कनाडा और USA
संयुक्त राज्य अमेरिका-कनाडा सीमा पर मौजूद नियाग्रा फॉल्स यकीनन धरती पर सबसे सुंदर और लोकप्रिय झरना है। यहां हर साल लगभग 14 से 20 मिलियन टूरिस्ट इसे देखने आते है। यह झरना 1203 मीटर यानी 3950 फीट चौड़ा है। बता दें, ये आसपास के सबसे बड़े झरने से बहुत दूर है, लेकिन इसमें सबसे ज्यादा पानी बहता है। मालूम हो, इसके तीन अलग-अलग हिस्से हैं, अमेरिकन फॉल्स, ब्राइडल वील फॉल्स और हॉर्सशू, या कैनेडियन, फॉल्स। 
Advertisement
Next Article