India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Hostel की इन दो लड़कियों ने Internet पर मचाया तहलका, यूजर्स बोले- 'इनके Dance के आगे रियलिटी शोज भी है फीका'

01:57 PM Sep 20, 2023 IST
Advertisement

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक डांस वीडियो काफी धमाल मचा रहा है। जिसमें दो लड़कियों के डांस को देखकर यूजर्स  हैरान हैं। कई लोग लड़कियों के डांस के आगे बड़े रियलिटी शोज को फीका बता रहे हैं।

हर किसी को अपने कॉलेज लाइफ या हॉस्टल लाइफ का इंतजार रहता है। इसके बारे में सोच कर उस समय की मजाक-मस्ती याद आ जाती है। ठीक इसी से जुड़ा एक वीडियो भी इन दिनों काफी धूम मचा रही है। ये वीडियो लड़कियो के होस्टल का है। जैसे कि आप देख सकते हैं कि दो लड़कियों बहुत-सी लड़कियों के बीच बॉलीवुड गानों पर डांस करते हुए दिख रही रही हैं। दोनों लड़कियों के डांस को देखकर लोग दंग हैं, साथ ही यूजर्स इनके डांस को बड़े से बड़े रियलिटी शोज को इसके आगे फीका बता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लड़कियां फिल्म धूम 3 के गाने 'कमली कमली' पर डांस करती दिख रही हैं। कैटरीना कैफ के गाने कमली कमली पर लड़कियां जिस तरह डांस कर रही हैं, उसे देख लोग भी दंग रह गए हैं। इन दो लडकियों का डांस कैटरीना कैफ से कम नहीं है। दोनों के शानदार डांस ने सभी के दिल को जीत लिया है।

इस डांस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर्स ने लिखा कि, 'ऐसा डांस रियलिटी शोज में भी नहीं होता जैसा हॉस्टल में हो रहा', दूसरा ने लिखा कि, 'वाह क्या शानदार डांस है'। वहीं इस वीडियो पर यूजर्स के निगेटिव कमैंट भी आए हैं। इसमें एक ने लिखा कि, 'मां बाप सोच रहे होंगे मेरी बेटी पढ़ रही होगी' तो दूसरे ने लिखा कि, 'अरे ये तो लड़के भी कर सकते हैं इसमें क्या मां बाप'। इस वीडियो को देखकर आपको कैसा लगा हमें कमैंट कर जरूर बताएं।

Advertisement
Next Article