India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Driving Test में लगातार हो रहा था ये शख्स फेल, लगाया ऐसा जुगाड़, कि सीधे चला गया Jail...

03:22 PM Sep 20, 2023 IST
Advertisement

एक आदमी लगातार ड्राइविंग टेस्ट में रिजेक्ट हो रहा था। इसके बाद उसने ऐसा जुगाड़ बिठाया कि सीधे हवालात ही पहुंच गया। आइए जानते हैं कि इस शख्स ने ऐसा क्या किया कि पुलिस ने उसे जेल में डाल दिया।

हालांकि कोई भी काम करना इतना सरल नहीं होता जितना हम सोचते है ठीक उसी तरह ड्राइविंग लाइसेंस हासिल कर पाना भी सबके बस की बात नहीं है। दरअसल, इसे बनवाने के लिए लोगों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों ही टेस्ट से गुजरना पड़ता है, तब जाकर कहीं ड्राइविंग लाइसेंस बनता है। कई लोग इस टेस्ट को पांच से छह बार में भी क्लियर नहीं कर पाते। एक आदमी के साथ भी कुछ ऐसा ही था, जो 12 बार लगातार टेस्ट में फेल रहा। इसके बाद उसने ऐसा जुगाड़ लगाया कि लाइसेंस तो मिला लेकिन जेल जरूर पहुंच गया। आइए जानते हैं कि आखिर इस आदमी ने ऐसा क्या किया, जिसके चलते उसे जेल जाना पड़ा।

ये मामला अफ्रीका के घाना का है। जहां सर्ज नाम का आदमी प्रैक्टिकल में तो माहिर था, लेकिन थ्योरी में उतना ही कमज़ोर। नतीजा ये रहा कि वह 12 बार टेस्ट में फेल हुआ। लगातार कोशिश करने के बावजूद भी उसे लाइसेंस नहीं मिला। इससे परेशान व्यक्ति ने कुछ ऐसा जुगाड़ बिठाया की सीधे जेल में ही पहुंच गया। जब सर्ज को लगा कि खुद के दम पर लाइसेंस हासिल कर पाना उसके लिए मुश्किल है। तो उसने अपना हमशक्ल तलाशना शुरू कर दिया। इसके बाद उसकी मुलाकात जूलियन से हुई। जूलियन की शक्ल काफी हद तक सर्ज से मिलती-जुलती थी।

यही नहीं, जूलियन के पास बेल्जियम का ड्राइविंग लाइसेंस भी था। सर्ज ने जूलियन को मनाया कि अगर वो उसे लाइसेंस बनवाने में मदद करता है, तो बदले में वह उसे पैसे देगा। फिर डील पक्की हुई। लेकिन ट्रांसपोर्ट ऑफिसर के सामने सर्ज की चालाकी नकाम रही। एग्जाम हॉल में आईडी देते ही जूलियन पर एग्जामिनर को शक हो गया। इसके बाद फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद सर्ज और जूलियन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें सीधे जेल भेज दिया गया।

Advertisement
Next Article