India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

घोड़े पर सवार होकर Mall में घूमता दिखा ये शख्स, Shopping में खरीदा बाल्टी, देखिए पूरी वीडियो...

10:58 AM Sep 25, 2023 IST
Advertisement

आपने घोड़े पर बैठकर कई लोगों को सवारी करते देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी ऐसे शख्स को घोड़े पर सवार होते देखा है जो  हो, नहीं न... तो आज हम आपके लिए एक ऐसा ही मामला लेकर आएं हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

शॉपिंग करना हर किसी के लिए आम बात है। हर कोई करता है। हां लेकिन ये बात अलग है कि कोई छोटी दुकानों से करता है, तो कोई बड़े शॉपिंग मॉल से करता है। हालांकि मॉल में समान बहुत महंगे होते हैं, और समान भी अच्छे होते हैं। वहीं छोटे दुकानों के समान सस्ते के साथ ज्यादा अच्छे नहीं होते हैं। यही वजह है कि लोग मॉल के समान पर ज्यादा विश्वास करते हैं और वहीं से खरीदारी करते हैं। वैसे मॉल में लोगों को शॉपिंग करने का कारण ये भी है कि वहां गाड़ियों की पार्किंग भी होती है। ऐसे में शॉपिंग करने में और आने-जाने में दिक्कत भी नहीं होती है। लेकिन सोशल मीडिया पर आजकल शॉपिंग से ही जुड़ा एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान करके रख दिया है।

बता दें कि इस वीडियों में एक आदमी शॉपिंग करने के लिए मॉल में जाता है। अब आप सोच रहे होंगे की इसमें हैरानी की कैसी बात, तो आपको बता दें कि वीडियो में आदमी किसी गाड़ी या पैदल नहीं बल्कि घोड़े पर सवार होकर गया था। वो आदमी घोड़े पर सवार होकर पूरे मॉल में घूमता है। वीडियों में देखा जा सकता है कि ये आदमी सफेद रंग के घोड़े पर सवार है और शॉपिंग मॉल में घूम रहा है, उस वक्त उसके हाथ में एक बाल्टी होती है जिसे उसने उसी मॉल में खरीदा होगा। इस मजेदार नजारे को देखकर मॉल के लोग हैरान हैं और उनकी आंखें भी एक-टक लगी हुई देखी जा सकती है। इसी बीच जब वो आदमी मॉल से निकलता है तो सभी लोग उसकी वीडियो बनाने लगते हैं।

हालांकि ये दिलचस्प वीडियो टेक्सास का बताया जा रहा है और ये भी दावा किया जा रहा है कि वह आदमी यहां के एक वॉलमार्ट मॉल में आया था। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नाम से शेयर किया गया है। महज 21 सेकंड के इस वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है। वहीं वीडियो को लोग जमकर पसंद भी कर रहे हैं, और तरह-तरह के अपनी राय दे रहे हैं।

Advertisement
Next Article