India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Delhi Metro में Cigarette पीते दिखे ये अंकल, वीडियो देख यूजर्स बोले 'ताऊ पक्का देसी लग रहा है'

12:57 PM Sep 26, 2023 IST
Advertisement

वैसे तो सोशल मीडिया पर आए दिन मेट्रो से जुड़ी कोई न कोई वीडियो वायरल होती रहती है। इससे जुड़ी एक बार फिर से दिल्ली मेट्रो की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें अधेड़ उम्र का एक आदमी मेट्रो में बीड़ी पीते हुए देखा जा सकता है। वहीं लोगों की नजर उस आदमी पर टिकी हुई है।

दिल्ली मेट्रो आए दिन इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना रहता है वो इसलिए क्योंकि लोग यात्रा के दौरान कुछ ऐसे हरकते कर देते हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो ही जाता है। कुछ लोग रील्स बनाते नजर आते हैं , तो कुछ लोग अश्लील हरकते करते दिखते हैं, कभी यात्रियों के बीच मारपीत होती वीडियो वायरल हो जाती है तो कुछ लोग कानून तोड़ते नजर आते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया जा रह है जिसमें एक अधेड़ उम्र का आदमी मेट्रो में बीड़ी पीते हुए दिखाई दे रहा है।

वीडियों दिल्ली मेट्रो का है। जिसमें आप देख सकते हैं कि एक अधेड़ उम्र का एक आदमी अपने सीट पर आराम से बैठा है। कई लोग सीट के आस-पास खड़े हुए हैं। इसी बीच अधेड़ उम्र का एक आदमी अपने जेब से एक बीड़ा और माचिस निकालता है। इतने में उसके बगल में बैठा आदमी फोरन उठकर वहां से चला जाता है।

इसके बाद आदमी बीड़ी को जलाकर पीने लगता है, लेकिन लोग उसे ऐसा करने से टोक देते हैं। हालांकि ये वीडियो कब का है इस बात की कोई जानकारी नहीं है। लेकिन ये वीडियो दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है। वहीं वायरल वीडियो पर अब लोग जमकर कमेंट भी कर रहे है। एक यूजर ले लिखा कि-'जब सब फैमस हो ही रहे हैं तो चाचा क्यों पीछे रह जाएं'। एक यूजर लिखता है कि-'ताऊ पक्का हरियाणा के लग रहे हैं'। हालांकि इससे पहले भी कई हरकते मेट्रो में हो चुकी है। इसके विरोध के वीडियो भी सामने आएं हैं, कई बाार DMRC ने भी एक्शन लिया है लेकिन इस तरह की हरकतों पर रोक नहीं लग पाई है।

Advertisement
Next Article