India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Viral Photo: एक, दो नहीं इस शख्स ने उगाया 9 किलो का प्याज, देखने के बाद आपको नहीं होगा विश्वास..

08:39 PM Sep 16, 2023 IST
Advertisement
पिछले कुछ सालों में कृषि के क्षेत्र में बड़े बदलाव हुए हैं। एक समय था जब खेत की जुताई बैलों की सहायता से की जाती थी। पर अब जुताई,बुआई ट्रैक्टर और मशीनों से होने लगी है। समय बदल रहा है तो सब कुछ तेजी से बदल रहा है। अब पारंपरिक खेती नए तकनीक की मदद से स्मार्ट खेती बनती जा रही है। इससे न केवल पैदावार बल्कि सब्जियों के आकार में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसके कुछ वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर देखने को मिलें होंगे।
आज की खबर में भी हम आपको एक ऐसा फोटो दिखाने वाले है, जो इस समय सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस फोटो को देखने के बाद आपको भी अपनी आखों पर विश्वास नहीं होगा। साथ ही आप हैरान रह जाएंगे, क्योंकि इस प्याज का वजन 9 किलो तक है। हां हमें पता है आपको आसानी से हमारी बातों पर विश्वास नहीं होगा। तो आप देखिए इस प्याज की वायरल फोटो।
यह प्याज आइसलैंड के ग्वेर्नसे में रहने वाले एक किसान ने उगाया है। बता दे कि किसान का नाम गैरेथ ग्रिफिन है और उसकी एक बहुत बड़ी प्रयोगशाला है। उन्होंने पहले भी टमाटर की फसल पर कुछ प्रयोग किये थे लेकिन वह प्रयोग असफल रहा। पर प्याज का यह प्रयोग काफी सफल रहा। इस प्याज का वजन 8.97 किलोग्राम जितना है। उन्होंने यह प्रायोगिक प्याज 'नेशनल इंग्लिश ऑनर सोसाइटी' (एनईएचएस) जाइंट वेजिटेबल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उगाया था।
इस प्याज ने एक नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि गैरेथ ग्रिफिन का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया जाएगा इस प्याज की फोटो हैरोगेटफ्लॉवरशो इंस्टाग्राम पेज से शेयर की गई है. इस प्याज को देखकर कई लोगों ने हैरानी जताई और किसान की तारीफ की। कृषि के क्षेत्र में इस समय तरह-तरह के प्रयोग किये जा रहे हैं। उत्पादन बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के खाद, उर्वरक, कीटनाशकों की खोज की जा रही है।
Advertisement
Next Article