India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

कौन-सा है पृथ्वी का 'जुड़वां' ग्रह? 1 साल में 225 दिन, तापमान इतना जानकर उड़ जाएगे आपके होश

12:59 PM Sep 24, 2023 IST
Advertisement

आप हमारे सौरमंडल की खासियतों से तो वाकिफ होंगे ही। अंतरिक्ष, सौरमंडल और उसके ग्रहों से जुड़ी कई बातें इस समय आपके लिए अनजानी और अनोखी होंगी। आपके ज्ञान को बढ़ाने के लिए हम आज एक ऐसे ग्रह के बारे में चर्चा करेंगे जिसे पृथ्वी का जुड़वां माना जाता है और जो पृथ्वी के 1 दिन की तुलना में 8 महीनों का होता है। इस ग्रह को "पृथ्वी का जुड़वां ग्रह" (Earth’s twin planet) कहा जाता है। क्या आप इस जानकारी से इस ग्रह के बारे में कुछ आईडिया लगा पा रहे है।

कौन है पृथ्वी का जुड़वां ग्रह?

हम शुक्र ग्रह मतलब की Venus Planet के बारें में बात कर रहे है। नासा की एक रिपोर्ट के अनुसार शुक्र (Facts about Venus in Hindi) पृथ्वी का पड़ोसी और सूर्य से दूसरा ग्रह है। इस ग्रह को पृथ्वी का "जुड़वा" भी कहा जाता है। यह इस कारण है क्योंकि दोनों ग्रह सटीक जुड़वां नहीं हैं और उनमें कुछ अंतर हैं, वे आकार और घनत्व के मामले में लगभग बराबर हैं। आपको यह जानकर अचंभा होगा कि बुध के सूरज के ज्यादा पास होने के बावजूद भी Venus का तापमान बुध (Mercury) से ज्यादा है। Venus ग्रह का अधिकतम तापमान 475 डिग्री सेल्सियस (Temperature of Venus) है। शुक्र पर वायुदाब पृथ्वी की तुलना में 90 गुना अधिक है, ठीक वैसा जैसा की समुंद्र के अंदर गहराई तक जाने पे किसी व्यक्ति को महसूस होता है।

एक साल में होते है कितने दिन?

आइए अब बताते हैं कि पृथ्वी की तुलना में यहां पर एक दिन कब होता है? आप तो जानते ही होंगे कि पृथ्वी पर एक दिन में 24 घंटे होते हैं। लेकिन शुक्र अपनी धुरी पर बहुत धीमी गति से घूमता है। इसलिए शुक्र पर एक दिन पृथ्वी पर एक दिन से 243 दिन लंबा (How Long Is One Day on Venus) होता है। इसका मतलब है कि पृथ्वी पर 243 दिन बिताने के बाद शुक्र पर एक दिन होगा। हालाँकि, पृथ्वी की तुलना में यह ग्रह सूर्य की परिक्रमा अधिक तेजी से करता है। इसी वजह से यहां साल में केवल 225 दिन ही होते है।

Sulphuric Acid का रहता है कोहरा

आप इससे अनुमान लगा सकते हैं कि इस हिसाब से Venus पर एक दिन 5,832 घंटे होते है। Venus की सतह कठोर है। यहां पहाड़, खाइयां, ज्वालामुखी और ढेर सारे पठार भी मौजूद हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह ग्रह जहरीला है। यहां पर लगातार घना Sulphuric Acid का कोहरा छाया रहता है, जिसके कारण इसमें सड़े हुए अंडे जैसी गंध आती रहती है।

Advertisement
Next Article