India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Wired Dance: ये है दुनिया का सबसे अजीब और खतरनाक डांस, जिसे सीखने मे ही लग जाते सालों-साल

11:28 AM Sep 20, 2023 IST
Advertisement

भारत में इन दिनों हर जगह अलग अलग टाइप की डांस एकेडमी खुल गई हैं। लोग यहां तरह-तरह के डांस मूव्स सीखते हैं। भारतीय पारंपरिक नृत्य बहुत से अलग-अलग टाइप और लेवल के होते हैं।

इसमें कथक से लेकर कुचिपुड़ी तक सभी मौजूद हैं। भारत में लोगों को धीरे-धीरे फ्रीस्टाइल से लेकर ब्रेकडांसिंग तक कई और भी डांस फॉर्म्स का प्रदर्शन करते हुए देखा जाने लगा है। हालाँकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा नृत्य भी है जिसे सबसे कठिन माना जाता है?

कौन सा है ये सबसे मुश्किल डांस?


जी हाँ, हम बात कर रहे हैं जौली डांस फॉर्म की। दुनिया की सबसे कठिन डांस फॉर्म यह सुप्रसिद्ध अफ़्रीकी डांस है। इसे पूरा करने में वर्षों लग जाते हैं। यह नृत्य जिस समुदाय से संबंधित है, उसके सदस्य भी इसे सीखने में सालों का समय लगा देते हैं। हालाँकि, वे इसके बाद भी इसे सीखने के लिए जूझते हैं। इसमें डांसर का तालमेल इतना कठिन होता है कि इसे देखने से ही सर चकराने लगता है और मन बेचैन हो जाता है। केवल पुरुष ही इस डांस को कर सकते हैं और उन्हें एक विशेष प्रकार का मुखौटा पहनकर ऐसा करना होता है।

देखिये वायरल होता ये वीडियो

सोशल मीडिया पर जॉली डांस का एक वीडियो पोस्ट किया गया। इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इस डांस को सिर्फ पुरुष करते हैं। इसमें एक डांसर अपने चेहरे पर मुखौटा पहने हुए अपने पैरों को अजीब तरीके से हिलाता है। माना जाता है कि यह सबसे कठिन डांस होता है। अफ़्रीका में गुरो समुदाय इस नृत्य को अपनी संस्कृति के एक भाग के रूप में करता है। यह नृत्य महिलाओं की सुंदरता का उत्सव है। इस नृत्य में पहले दो अलग-अलग प्रकार के मुखौटे पहने जाते हैं। ब्लॉ एक है, और दजला दूसरा है। दजला लौ जौली के नाम से भी इसे जाना जाता है। जिसका अनुवाद दजला की बेटी के रूप में होता है।

पैरों का तालमेल बिठाना है मुश्किल


दुनिया का सबसे कठिन डांस यही माना जाता है। इसमें नर्तक संगीत की धुन पर तेजी से अपने पैर थिरकाने लगता है। आप यह देखकर हैरान रह जाएंगे कि पैर कितनी तेजी से चलते हैं। इसके अलावा डांस करते वक्त जो मास्क पहना जाता है, उससे भी लोग दंग रह जाते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस डांस वीडियो को खूब शेयर किया है और इसे अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। इस डांस के स्टेप्स को किसी के भी याद कर लेने की क्षमता लोगों को हैरान कर देती है। आपको बता दें कि यह डांस जिस समुदाय का है वहां भी इसे करने में दिक्कत होती है। इसमें पारंगत होने में उन्हें कई साल लग जाते हैं।

Advertisement
Next Article