India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

दुनिया का सबसे भारी खीरा, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम, वजन जान दंग रह जाएंगे आप

03:42 PM Sep 23, 2023 IST
Advertisement

एक माली ने अनोखा कारनामा कर दिखाया है। उनके खीरा पूरी दुनिया में सबसे भारी हैं। जिस खीरे की हम बात कर रहे है उसका वजन 30 पाउंड (13.61 किलोग्राम) है। विंस सजोडिन ही वह गार्डनर हैं जिन्होंने इस खीरे को उगाया है। दुनिया में सबसे भारी खीरे को उगाने के बाद विंस बहुत खुश नज़र आए हैं। उन्होंने 2015 में डेविड थॉमस द्वारा बनाए गए विश्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल कर ली है।

दुनिया का सबसे बड़ा खीरा

एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया कि केवल दो साल पहले दुनिया में सबसे भारी मैरो (World’s heaviest marrow) बनाने के बाद यह विंस सोडिन की दूसरी रिकॉर्ड-तोड़ उपलब्धि थी। उनका वजन 116.4 किलोग्राम था। विंस को इस उपलब्धि के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित भी किया गया था।

इतनी बड़ी सब्जियां उगाने में कैसे रहे सफल?

विंस सजोडिन के अनुसार, उनकी सब्ज़ियों के इतने बड़े होने के लिए स्वच्छ हवा और उनके "सीक्रेट फॉर्मूले" दोनों ही जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण और बड़ी अचीवमेंट है। पूर्व विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले डेविड थॉमस ने हमारी सुबह की बातचीत के दौरान हैरानी भी दिखाई।

कैसे की दुनिया के सबसे भारी खीरे की खेती?

विंस के मुताबिक, दुनिया का सबसे भारी खीरा उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा था। उन्होनें कहा कि, खीरा एक जालीदार झूले (Hammock) में उगाया गया था, जिससे उसे वजन सहने में मदद मिली। कुछ दिनों तक उन्हें चिंता रही कि तापमान में बदलाव और बारिश के कारण खीरा फट जाएगा, लेकिन वह सफल हो गए। उन्होनें ये भी कहा कि, 'खीरे के सुरक्षित होने का जश्न मनाने के लिए मैं कुछ साइडर का इंतजार कर रहा हूं।'

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स करेगा वेरिफिकेशन प्रोसेस

विंस के अनुसार, उनका परिवार उन्हें "विंस द वेज" कहकर बुलाता है। मई में बोए गए बीजों से उन्होंने इस आकार का खीरा उगाया। हर दिन, वह पौधे को उसकी पत्तियों और फलों के विकास को बढ़ाने के लिए तरल भोजन देता था। "मालवर्न ऑटम शो" में, विंस ने यूके नेशनल जाइंट वेजीटेबल्स चैंपियनशिप में अपने खीरे का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का एक प्रतिनिधि भी था। उनका दावा है कि यह खीरा अब वेरिफिकेशन प्रोसेस के अंतर्गत आएगा और वह इसे अच्छे से देखेंगे।

Advertisement
Next Article