For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बेटे युग ने दुर्गा उत्सव पर मां Kajol के साथ मिलकर परोसा भोग, एक्ट्रेस ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

12:40 PM Oct 24, 2023 IST | Ekta Tripathi
बेटे युग ने दुर्गा उत्सव पर मां kajol के साथ मिलकर परोसा भोग  एक्ट्रेस ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

देश भर में इस वक़्त दशहरा की धूम देखने को मिल रही हैं। ऐसे में बॉलीवुड गलियारों में भी इस वक़्त उत्सव का माहौल बढ़-चढ़कर देखने को मिल रहा हैं। ऐसे में उत्सव शुरू होने के बाद से काजोल और उनका बेटा युग नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन के दुर्गा पूजा पंडाल में नियमित रूप से आते रहे हैं। ऐसे में मंगलवार को काजोल ने इंस्टाग्राम पर नवमी समारोह की तस्वीरें साझा कीं। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

वायरल हो रही तस्वीर की बात करे तो एक तस्वीर में युग भक्तों को भोग परोसते नजर आ रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने भतीजे अमान के साथ भी तस्वीरें साझा कीं, जिन्होंने दुर्गा पूजा समारोह में भाग लिया था। वही इस फोटो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा हैं की- "तीसरा दिन। शुभो नवमी। और यह एक अद्भुत दिन था। मेरे बेटे ने भोग में सेवा की और समझा कि मैं हर साल ऐसा क्यों करता हूं..

सभी के लिए पूजा समाप्त हो गई है लेकिन हमारे पास अभी भी सिर्फ हमारी चीजें हैं इसलिए थोड़ा बेहतर महसूस होता है.. खुशी के साथ उदासी की भावना भी है कि यह एक सफल वर्ष था और अब यह अपने अंत की ओर आ गया हैं... बता दे की तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी चचेरी बहन और 'कुछ कुछ होता है' की सह-कलाकार रानी मुखर्जी से भी मिलीं।

नवमी समारोह के लिए, काजोल ने एक खूबसूरत बेज रंग की साड़ी चुनी। उन्होंने अपने लुक को जूड़ा और गजरा लगाकर पूरा किया। इसी के साथ कैटरीना कैफ, जया बच्चन, जैकी श्रॉफ, सोनम कपूर और अनिल कपूर जैसे सितारों ने भी नवमी के दिन दुर्गा पूजा पंडाल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस साल दुर्गा पूजा उत्सव 20 अक्टूबर से शुरू हुआ।

मां दुर्गा को समर्पित यह त्योहार उनके आगमन का प्रतीक है और बहुत शुभ माना जाता है। यह त्योहारी सीजन की शुरुआत का भी प्रतीक है और इसके साथ कई परंपराएं जुड़ी हुई हैं। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की, अंधकार पर प्रकाश की और दुनिया की रक्षा करने की दिव्य शक्ति की विजय का प्रतीक है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ekta Tripathi

View all posts

Advertisement
×