For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Sonakshi Sinha ने ऑस्ट्रेलिया में Zaheer के साथ मनाया क्रिसमस, शेयर की डेंट्री रेनफोरेस्ट की झलक

06:48 AM Dec 25, 2024 IST | Priya Mishra
sonakshi sinha ने ऑस्ट्रेलिया में zaheer के साथ मनाया क्रिसमस  शेयर की डेंट्री रेनफोरेस्ट की झलक

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल के साथ ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर हैं। वह विदेश में रोमांच से भरपूर क्रिसमस का लुत्फ उठा रही हैं, जिसकी झलक उन्होंने शेयर की है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को 6 महीने हो चुके हैं और शादी के बाद से ही वे विदेश यात्रा पर हैं। इन दिनों वे ऑस्ट्रेलिया में ट्रिप का लुत्फ उठा रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपने इंस्टाग्राम पर ऑस्ट्रेलिया ट्रिप की तस्वीरें शेयर की हैं। कपल ने फैन्स को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं।

सोनाक्षी-जहीर ऑस्ट्रेलिया के डेनट्री रेनफॉरेस्ट में क्रिसमस मना रहे हैं। फोटो में एक्ट्रेस झूले पर आराम करती नजर आ रही हैं।

अपने रोमांच से भरे ट्रिप में कपल ने बोट की सवारी की और खूब फोटोशूट करवाए।

सोनाक्षी-जहीर को क्रिसमस ट्री के साथ खड़े होकर पोज देते देखा जा सकता है। फोटो में जहीर अपनी लेडी लव को बाहों में लिए नजर आ रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने हेलीकॉप्टर में भी उड़ान भरी। कपल ने हेलीकॉप्टर के अंदर से अपनी फोटो शेयर की है।

कई तस्वीरों में कपल को रेस्टोरेंट में एन्जॉय करते हुए भी देखा जा सकता है।

फोटोज शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- मेरी क्रिसमस सबको, केर्न्स अद्भुत था। डेनट्री रेनफॉरेस्ट में रहना, बाइक चलाना, ड्राइव करना, सुंदर सीन पसंद आया। ट्रू ऑस्ट्रेलियाई एडवेंचर।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Priya Mishra

View all posts

Advertisement
×