Sonam Kapoor के बेटे का कपूर परिवार में हुआ ग्रैंड वेलकम, अपने न्यूबॉर्न बेबी को गोद में लिए दिखे Anand Ahuja
बॉलीवुड की फैशन आइकन सोनम कपूर ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है। बीते 20 अगस्त को सोनम की जिंदगी में नन्हा मेहमान आया है। सोनम कपूर और आनंद आहूजा अपने बच्चे को लेकर अब घर लौट आए है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोनम कपूर और आनंद आहूजा के साथ उनके बेटे का घर पर बड़े ही शानदार तरीके से स्वागत किया गया।
बॉलीवुड की फैशन
आइकन सोनम कपूर ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है। बीते 20 अगस्त को सोनम की जिंदगी में नन्हा मेहमान आया
है। सोनम कपूर और आनंद आहूजा अपने बच्चे को लेकर अब घर लौट आए है, जिसका वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोनम कपूर और आनंद आहूजा के साथ उनके बेटे का घर
पर बड़े ही शानदार तरीके से स्वागत किया गया।
सोनम कपूर के
बच्चे को जन्म देने की खबर सबसे पहले एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस खबर के आने के बाद सोनम के चाहने वाले और फैंस ने उन्हें बधाई देना
शुरू कर दिया। 20 अगस्त को बेटे को जन्म देने के बाद अब सोनम कपूर अपनी नन्ही सी
जान को लेकर अस्पताल से घर वापस लौट आई है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर
जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो
में आनंद आहूजा अपने बच्चे को बड़ी ही प्यार से गोद में लिए हुए है। उनके साथ
पत्नी सोनम कपूर भी नजर आ रही है। तीनों का कपूर परिवार में ग्रैड वेलकम किया गया। सोनम के बेटे के पहली बार घर आने पर पूरी रीति रिवाज और पूजा के साथ घर में प्रवेश किया गया। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे है और कमेंट करके अपना
प्यार इस न्यूबॉर्न बेबी पर लुटा रहे है।
सोनम कपूर, आनंद
आहूजा और उनके बेटे के घर में प्रवेश के पहले एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल
हो रहा था। इस वीडियो में आनंद आहूजा और सोनम के पिता अनिल कपूर मीडियाकर्मियों को मिठाई
बांटते नजर आ रहे थे। इस दौरान दोनों के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। सोनम कपूर
के बेटे के जन्म के बाद अब हर कोई उनके बेटे की एक झलक पाने को बेताब है।
सोनम कपूर ने जब
बेटे को जन्म दिया तो उनकी बहन रिया कपूर अपनी बहन और भांजे से मिलने अस्पताल
पहुंच गई थी। अपने भांजे की पहली झलक देखकर रिया काफी इमोश्नल हो गई थी। इसकी
तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।