Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

इन दिनों सोनम कपूर एक साथ मना रही है 'हनीमून/सालगिरह/जन्मदिन', देखिये तस्वीरें

अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा ने कहा कि वो और उनके पति शादी के बाद अपने हनीमून पर नहीं जा सके थे। इसलिए अब वह यहां अपने पति के साथ ‘हनीमून/सालगिरह/जन्मदिन सभी को एक साथ मनाने के लिए आई हैं और यह उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा वक्त है।

01:23 PM Jun 23, 2019 IST | Ujjwal Jain

अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा ने कहा कि वो और उनके पति शादी के बाद अपने हनीमून पर नहीं जा सके थे। इसलिए अब वह यहां अपने पति के साथ ‘हनीमून/सालगिरह/जन्मदिन सभी को एक साथ मनाने के लिए आई हैं और यह उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा वक्त है।

अभिनेत्री सोनम कपूर ने बीते साल मशहूर बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी और उसके बाद से ही सोनम अक्सर अपने पति के साथ असोसिअल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती है। इन दिनों भी उनकी वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 
Advertisement
इन दिनों सोनम कपूर आहूजा अपने पति आनंद आहूजा के साथ जापान में छुट्टियां बिता रही है और उनकी तस्वीरें देखकर लगता है की वो इस वेकेशन पर बेहद खुश है 
अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा ने कहा कि वो और उनके पति शादी के बाद अपने हनीमून पर नहीं जा सके थे। इसलिए अब वह यहां अपने पति के साथ ‘हनीमून/सालगिरह/जन्मदिन सभी को एक साथ मनाने के लिए आई हैं और यह उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा वक्त है। 
सोनम इंस्टाग्राम पर अपनी जापान यात्रा की तस्वीर लगातार डाल रही हैं। रविवार को उन्होंने आनंद के लिए एक धन्यवाद पत्र लिखा। दोनों की शादी मई 2018 में हुई थी। 
अपनी और आनंद की एक तस्वीर साझा करने के साथ ही सोनम ने उसके कैप्शन में लिखा, “मैं हर दिन अपने आप से पूछती हूं कि मैं दुनिया में कितनी सौभाग्शाली हूं जो मेरे सबसे अच्छे दोस्त से मेरी शादी हुई।”
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की बॉन्डिंग उनकी शादी से पहले से ही काफी अच्छी रही है और इस बॉन्डिंग को उन्होंने शादी के बाद और भी मजबूत किया है। सोनम अक्सर अपने पति की तारीफ करती नजर आती है। 
सोनम ने इसी महीने अपना जन्मदिन भी मनाया था। सोनम आगामी फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ में नजर आएंगी, जो कि लेखक अनुज चौहान के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित फिल्म है। 

एक्ट्रेस सारा अली खान ने बताया क्या है उनकी कामयाबी और लोकप्रियता का खास राज़ !

Advertisement
Next Article