Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

फ्लाप शो से सबक ले द. अफ्रीका : रबाडा

कागिसो रबाडा ने स्वीकार किया कि उनकी दक्षिण अफ्रीका टीम को विश्व कप में अपने असफल अभियान से सबक लेना होगा।

08:02 AM Jun 26, 2019 IST | Desk Team

कागिसो रबाडा ने स्वीकार किया कि उनकी दक्षिण अफ्रीका टीम को विश्व कप में अपने असफल अभियान से सबक लेना होगा।

लंदन : कागिसो रबाडा ने स्वीकार किया कि उनकी दक्षिण अफ्रीका टीम को विश्व कप में अपने असफल अभियान से सबक लेना होगा। फाफ डु प्लेसिस की टीम दो मैच बाकी रहते ही नाकआउट की दौड़ से बाहर हो गई। यह दूसरी बार है जब दक्षिण अफ्रीका विश्व कप के नाकआउट चरण में नहीं पहुंच सका। तेज गेंदबाज रबाडा ने कहा कि कई बार हम बदकिस्मत रहे। कई बार हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। उन्होंने कहा कि हमें सबक लेना होगा। 
Advertisement
यही वजह है कि हम यह खेल खेलते हैं। यह आसान नहीं है। आप शीर्ष पर रहना चाहते हैं लेकिन यह आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि उतार और चढाव खेल का हिस्सा है। दक्षिण अफ्रीका को अब श्रीलंका और आस्ट्रेलिया से खेलना है। रबाडा ने कहा कि अब हमें आगे की सोचना है और सकारात्मक रहते हुए वापसी करनी है। 
आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले इस तेज गेंदबाज ने कहा कि मैने आईपीएल में इससे बेहतर खेला था। विश्व कप में मेरा प्रदर्शन औसत ही रहा। मैं इससे बेहतर कर सकता था।
Advertisement
Next Article