टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

टेस्ट के बाद अब T20 में भी बनी स्पेशल बॉल

NULL

09:42 PM Jul 08, 2018 IST | Desk Team

NULL

टी-20 क्रिकेट शुरू होने के बाद फैंस में वन-डे और टेस्ट को लेकर उत्सुकता काफी कम हो चुकी है। अब टी-20 क्रिकेट ही फैंस का बेस्ट क्रिकेट फॉरमेट है।

Advertisement

इसी बेस्ट क्रिकेट फॉर्मेट के लिए अब एक स्पेशल गेंद को डिजाइन किया जा रहा है। ‘टर्फ20’ नाम की इस गेंद को कूकाबुरा नाम की कंपनी बना रही है।

साथ ही यह नई डिजाइन वाली गेंद मुख्य रूप से बल्लेबाजों के लिए बहुत मददगार रहेगी, क्योंकि यह ज्यादा समय तक कठोर रहेगी इस कारण बल्लेबाजों के लिए बेहद ख़ास रहने वाली है। साथ ही रिपोर्ट्स के अनुसार यह गेंद तेज गेंदबाजों के लिए भी बहुत मददगार रहने वाली है।

कूकाबुरा कंपनी ने इस गेंद पर लगभग हर तरह से टेस्ट किये है और उसके बाद अब यह नॉर्थन स्ट्राइक टूर्नामेंट में प्रयोग की जा रही है और जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में आने की उम्मीद जताई जा रही है।

कूकाबुरा कंपनी के मुख्य प्रवक्ता शेनन गिल ने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए कहा है कि, आज वर्तमान समय में टी-20 क्रिकेट लगातार बढ़ रहा है इस कारण टेस्ट की बजाय कूकाबुरा ने सोचा कि टेस्ट की जगह टी-20 के लिए कुछ अलग गेंद का प्रयोग किया जाए। इस कारण एक नई गेंद का डिजाइन किया गया है।

कंपनी के प्रवक्ता गिल ने यह भी कहा कि आज वर्तमान समय में टेस्ट क्रिकेट की गेंद को 80 ओवरों तक खराब होने से बचने के लिए तैयार किया जाता है। जबकि टी20 क्रिकेट इनसे बहुत अलग है, इसमे गेंद महज 20 ओवरों के लिए चाहिए होती है, जिसमें बल्लेबाजों को ऐसी गेंद चाहिए जिस पर बड़े शॉट लगाए जाए। इस प्रकार आगामी आने वाले समय में हमें टी-20 क्रिकेट में नई गेंद देखने को मिलने वाली है।

Advertisement
Next Article