Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर शानदार, अनूठा सांस्कृतिक कार्यक्रम

05:37 AM Oct 02, 2024 IST | Shera Rajput

ये जीना उसका जीना है,
जो औरों को जीवन देता है॥
विचार चेयरपर्सन श्रीमती किरण चोपड़ा ने वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब रोहिणी शाखा तथा भारत विकास परिषद दिल्ली उत्तर प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर कहे। आगे कहा यहां शिक्षित समाज के वरिष्ठïजन जिस मस्ती और कड़ी मेहनत से प्रतिभा दिखा रहे हैं। सदस्या निम्मी शर्मा जिसनें शानदार नृत्य प्रस्तुति दी। कार्यक्रम संयोजिका वेद प्रभा तथा कमल अरोड़ा का तो कोई जवाब ही नहीं! शाखा के संचालक रहे पी डी अग्रवाल का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्रीमती चोपड़ा ने कहा-क्लब जरुरतमंद बुजुर्गों को मासिक आर्थिक सहायता, जरुरत का सामान व चिकित्सा सुविधाएं देने में सक्रिय रहता है। समाजसेवी भी सेवा कार्यों में आगे आयें। रिश्तों की प्रतियोगिता में विजेता रहे सदस्य साधना आर्या, ममता आहूजा, दुर्गा भाटिया, सरोज बाला, कलावती केसरी तथा लक्की ड्रॉ विजेता उषा शर्मा, क्षितिज मोहनी, कंचन बाला, राय चंद जैन, हरबंस लाल कुकरेजा, के के खत्री, सुधा अरोड़ा, श्याम सुन्दर, विजय आर्या, आर सी अरोड़ा को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वरिष्ठïजन दिवस की शुरुआत गणपति वन्दना से हुई। वरिष्ठ सदस्या कृष्णा धानिया ने चेयरपर्सन का पुष्प माला से स्वागत किया। दीप प्रज्ज्वलित करके चेयरपर्सन श्रीमती किरण चोपड़ा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
तत्पश्चात वंदेमातरम गीत में शाखाध्यक्ष एम.पी.गर्ग, डी.सी. खन्ना, भारत विकास परिषद के महासचिव राज कुमार बग्गा, संजीव मिगलानी, नरेश मित्तल, अरुण केडिया, प्रांत अधिकारी राजेश गोयल, चारु टंडन, दुर्गेश भारद्वाज, महिला प्रमुख नीलम अरोड़ा, पूर्वशीं गुलाटी ने भी मां भारती का यशोगान किया। कार्यक्रम राजस्थानी घूमर नृत्य में सुनीता सेठी, उषा मेहता, तृप्ता कपूर सदस्यों का जोश देखते ही बनता था। चित्रहार कार्यक्रम में सदस्य मधुबाला, अंजना सैनी, सविता चोपड़ा, अनिल सिडाना, सुनीता कुकरेजा, पवन शर्मा, पूर्णिमा भारद्वाज, संतोष यादव ने पुराने दिन याद करा दिये। उषा व अशोक बंसल का चुटकुलों से भरा मुकाबला तथा कव्वाली भी सबने सराही। सदस्य ओ पी भूटानी की मनमोहक गजल ने विदेशों में बैठे बच्चों के लिए संवेदना व्यक्त की जिसमें तबला वादक सुनील परिहार ने संगीत का जादू
दिखाया। पंजाबी टप्पों का कम्पीटीशन तथा गिद्दा देखते ही बनता था। पी. डी. अग्रवाल परिवार से उनकी पत्नी श्रीमती कृष्णा देवी, सुपुत्र अजय अग्रवाल, पुत्रवधू मधु अग्रवाल का भी सराहनीय योगदान रहा। सदस्य हरिराम गर्ग ने रोहिणी शाखा को सौ कुर्सियां तथा सोफा सैट का प्रशंसनीय योगदान दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजन कौशल, वी एन शर्मा, सुशील गोयल, रविन्द्र जैन, अर्जुन आर्य सहित सदस्यों की बहू-बेटियों व बेटों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- चंद्रमोहन आर्य

Advertisement
Advertisement
Next Article