टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

खेल मंत्री किरण रिजीजू ने कहा- भारत को खेल महाशक्ति बनाना लक्ष्य

खेल एवं युवा मामलों के मंत्री किरेन रिजीजू ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि प्रधानमंत्री ने खेलो इंडिया के माध्यम से जो कल्पना की थी, उसे देश के गांव-गांव तक ले जाने का प्रयास किया जा रहा है

03:03 AM Mar 17, 2020 IST | Desk Team

खेल एवं युवा मामलों के मंत्री किरेन रिजीजू ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि प्रधानमंत्री ने खेलो इंडिया के माध्यम से जो कल्पना की थी, उसे देश के गांव-गांव तक ले जाने का प्रयास किया जा रहा है

सरकार ने सोमवार को कहा कि उसका सपना भारत को खेल की ‘‘महाशक्ति’’ बनाना है तथा इसके लिए ‘‘खेलो इंडिया’’ के तहत 15 हजार खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
खेल एवं युवा मामलों के मंत्री किरेन रिजीजू ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि प्रधानमंत्री ने खेलो इंडिया के माध्यम से जो कल्पना की थी, उसे देश के गांव-गांव तक ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया के तहत विभिन्न प्रशिक्षण केन्द्रों में 15 हजार खिलाड़ियों को अच्छी तरह से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को खेल के क्षेत्र में एक महाशक्ति बनाना हमारा सपना है। 
रीजीजू ने कहा कि इसके लिए प्रतिभा खोज समिति बनाने का निर्णय किया गया है। यह समिति गांव में तथा उन स्थानों पर जाकर प्रतिभाओं की तलाश करेगी, जहां इनके मिलने की संभावना रहती है।
Advertisement
Advertisement
Next Article