India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

मार्करम कप्तानी के लिए सही पसंद नहीं थे : स्मिथ

08:13 PM Feb 19, 2018 IST
Advertisement

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने कहा है कि एडन मार्करम को भारत के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए अंतरिम कप्तान नियुक्त करना सही फैसला नहीं था। दक्षिण अफ्रीका भारत से यह सीरीज।5 से गंवा बैठा था। स्मिथ ने सीरीज के इस परिणाम पर कहा कि मार्करम को अंतरिम कप्तान नियुक्त करना सही फैसला नहीं था लेकिन उन्हें उम्मीद है कि इस करारी हार से मार्करम का आत्मविश्वास डगमगाया नहीं होगा। खुद स्मिथ को 22 साल की उम, में उस समय कप्तानी दी गयी थी जब दक्षिण अफ्रीका अपनी मेजबानी में 2003 के विश्व कप से जल्दी बाहर हो गया था। 23 वर्षीय मार्करम को उनके केवल दो वनडे खेलने के बावजूद कप्तानी सौंप दी गयी थी।

स्मिथ ने कहा कि मार्करम को पहले एक खिलाड़ के रूप में परिपक्व होने और मजबूत बनने का मौका दिया जाना चाहिए था। मार्करम ने कप्तान के रूप में छह पारियों में 9, 8, 32, 22, 32 और 24 जैसे मामूली स्कोर बनाये। उन्होंने सीरीज में 21 के औसत से 127 रन बनाये। पूर्व कप्तान ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि यह सही फैसला था। हर कोई उनके नेतृत्व के बारे में बात कर रहा है। मैं यही चाहूंगा कि पहले वह खुद को एक खिलाड़ के रूप में मजबूत करे और रन बनाएं। दक्षिण अफ्रीका को प्रदर्शन करने वाले खिलाड़यों के जरूरत है।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Advertisement
Next Article