India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Paris Olympics 2024: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल, पाकिस्तान के अरशद नदीम के नाम गोल्ड

02:08 AM Aug 09, 2024 IST
Advertisement

Paris Olympics 2024: भारत के नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। ये भारत का इस ओलंपिक में पहला सिल्वर मेडल है। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में सबसे ज्यादा 89.45 मीटर जैवलिन फेंका था। टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। यह 2024 ओलंपिक्स में भारत का पांचवां मेडल है, इससे पहले भारत 4 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है। वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने इस बार स्वर्ण पदक जीता है।

पहले थ्रो फाउल, दूसरे में किया कमाल

हर इवेंट में शानदार शुरुआत करने वाले नीरज को इस बार थोड़ा झटका लगा। उनका पहला ही थ्रो फाउल हो गया क्योंकि जैवलिन फेंकने के बाद अपने फॉलो-थ्रू में जब वो गिरे तो उनका दायां पैर लाइन से थोड़ा बाहर आ गया। हालांकि उनका ये थ्रो 86 मीटर से ज्यादा था लेकिन माना नहीं गया। पाकिस्तान के अरशद नदीम का पहला थ्रो भी फाउल था लेकिन अगले थ्रो में अरशद ने 92.97 मीटर के साथ ही गोल्ड मेडल तय कर लिया था। इसके साथ ही उन्होंने नया ओलंपिक रिकॉर्ड भी बना दिया। नीरज ने भी फिर अगले थ्रो में वापसी की और 89.45 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर जगह बनाई।

पाकिस्तान ने 32 साल के बाद जीता ओलंपिक मेडल

इस तरह अरशद नदीम ओलंपिक में इंडिविजुअल इवेंट का गोल्ड मेडल जीतने वाले वो पहले पाकिस्तानी एथलीट बन गए। इसके साथ ही पाकिस्तान के लिए 32 साल बाद ओलंपिक मेडल जीतने में सफलता हासिल की। इससे पहले पाकिस्तान को 1992 के बार्सिलोना ओलंपिक में मेंस हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल मिला था। साथ ही ओलंपिक में पाकिस्तान के लिए इंडिविजुअल मेडल जीतने वाले सिर्फ तीसरे एथलीट ही बने।

नीरज चोपड़ा की उपलब्धियां

नीरज के नाम ओलंपिक में 2 मेडल है। उन्होंने 2020 टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड और 2024 पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता। नीरज ने 2023 वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। 2022 में वह इस टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल जीतने में सफल हुए थे। नीरज 2022 डायमंड लीग में चैंपियन बने थे। 2023 में उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया था। नीरज ने 2018 और 2022 एशियन गेम्स में गोल्ड जीता था। वह 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स में चैंपियन बनने में सफल हुए थे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article