सलमान खान अपने फैन के साथ बदतमीज़ी करते हुए स्पॉट, गिफ्ट लाए फैन के साथ की ये हरकत
सलमान खान कभी-कभी अपने फैंस के साथ बदतमीजी भी करते दिखें है। और अब हाल ही में सलमान खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां वो अपने फैन के साथ रुड बर्ताव करते नज़र आएं हैं। देखें ये वीडियो…
01:23 PM Jun 02, 2022 IST | Desk Team
बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान की काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग है। हाल ही में सलमान खान सुर्खियों में भी छाए हुए हैं। वहीं अपने अंदाज़ से फैंस का दिल जीतने वाले सलमान खान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। साथ ही अपने फैंस के साथ सेल्फी लेने से पीछे नहीं रहते। लेकिन कभी-कभी अपने फैंस के साथ बदतमीजी भी करते दिखें है। और अब हाल ही में सलमान खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां वो अपने फैन के साथ रुड बर्ताव करते नज़र आएं हैं।
Advertisement
आपको बता दें, एक पैपराज़ी ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें सलमान को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही सलमान अपनी गाड़ी से उतरते है, तभी उनका एक फैन सलमान के पास फोटो फ्रेम लेकर आता है। उस फैन को देखकर सलमान काफी रुड बर्ताव करते दिखाई देते है। उस शख्स को देखकर अजीबोगरीब मुंह बनाने लग जाते हैं। लेकिन सलमान फिर भी अपने उस फैन के साथ फोटो क्लिक करवा लेते हैं।
सलमान अक्सर अपने एटीट्यूड को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। इस वीडियो को देखकर सलमान के फैंस को उनका ये बर्ताव पसंद नहीं आया है। और अब वो इस वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहें हैं। साथ ही एक यूज़र ने कॉमेंट कर लिखा, “पहले मैं इन्हें पसंद करती थी लेकिन अब नहीं।” एक ने ये भी लिखा, “ये मुंह क्यों बना रहा है।” तो वहीं कईं लोग तो सलमान के एटीट्यूड पर ही सवाल उठाने लगे है।
आपको बता दें, सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ था। । बता दें, बीते समय में लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को काले हिरण शिकार मामले में जान से मारने की धमकी दी थी। जिस वजह से सलमान की सेफ्टी के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। बताया गया, सलमान खान की प्राइवेट सिक्योरिटी टीम के साथ मुंबई पुलिस के लगभग 6 सिपाही उनकी सुरक्षा के लिए रखे जाएंग। साथ ही सलमान के घर के बाहर भी पुलिस की पूरी निगरानी रहेगी।
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो बात करें तो वो जल्द ही एक बार फिर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगे। बता दें, ये फिल्म अगले साल तक रिलीज होगी। इसके फिल्म के अलावा सलमान ने पिछले दिनों ‘कभी ईद कभी दिवाली’ के सेट से अपनी फोटो भी शेयर की थी। इस फिल्म में होने वाले अपने लुक की झलक दिखाई थी। साथ ही इन फिल्मों के अलावा वो ‘नो एंट्री 2’ और ‘किक 2’ को लेकर काफी बिजी हैं।
Advertisement