श्रीलंका ने विश्व कप में जान फूंक दी : सहवाग
नई दिल्ली : श्रीलंका ने आईसीसी विश्व कप-2019 में शुक्रवार को हेडिंग्ले मैदान पर खेले गए मैच में मेजबान इंग्लैंड को हरा दिया।
07:54 AM Jun 23, 2019 IST | Desk Team
नई दिल्ली : श्रीलंका ने आईसीसी विश्व कप-2019 में शुक्रवार को हेडिंग्ले मैदान पर खेले गए मैच में मेजबान इंग्लैंड को हरा दिया। इस जीत को इस टूर्नामेंट में अभी तक का सबसे बड़ा उलटफेर कहा जा रहा है। वहीं भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि श्रीलंका की इस जीत ने विश्व कप में जान फूंक दी है।
Advertisement
सहवाग ने ट्वीटर पर लिखा है कि श्रीलंका ने बेहतरीन प्रदर्शन कर इंग्लैंड को मात दी। इंग्लैंड को अब भारत, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने हैं और इन तीन मैचों में से उसे दो मैच जीतने ही होंगे। विश्व कप अभी तक जिंदा है।
Advertisement