Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

INDvsSL: भारत को घर में हराने का सपना पूरा कर पाएगा श्रीलंका या टेस्ट में भी क्लीन स्वीप करेगा भारत

टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में श्रीलंका को करारी शिकस्त दी थी। श्रीलंका तीन मैचों में से एक में भी जीत हासिल नहीं कर पाया और अब बारी है टेस्ट सीरीज की

12:13 PM Mar 02, 2022 IST | Desk Team

टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में श्रीलंका को करारी शिकस्त दी थी। श्रीलंका तीन मैचों में से एक में भी जीत हासिल नहीं कर पाया और अब बारी है टेस्ट सीरीज की

टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में श्रीलंका को करारी शिकस्त दी थी। श्रीलंका तीन मैचों में से एक में भी जीत हासिल नहीं कर पाया और अब बारी है टेस्ट सीरीज की जिसका आगाज 4 मार्च से मोहाली में हो रहा है। जबकि दूसरा टेस्ट बेंगलुरू में खेला जाना है और इसमें भी जीत की बड़ी दावेदार टीम इंडिया ही है।  

Advertisement

लेकिन यहां सवाल जीत का नहीं बल्कि जीत के अंतर का है। क्या टीम इंडिया एक बार फिर श्रीलंका को क्लीन स्वीप कर देगी या फिर श्रीलंका पहली बार भारत को उसकी सरजमीं पर मात देने में कामयाब रहेगा? श्री लंका के लिए ये लगता तो मुश्किल ही है क्योंकि श्रीलंका का भारत के खिलाफ टेस्ट रिकॉर्ड बेहद खराब है। श्रीलंका और भारत के बीच अबतक कुल 44 टेस्ट मैच खेले गए हैं। भारत को 20 और श्रीलंका को 7 टेस्ट मैचों में कामयाबी मिली। जबकि 17 टेस्ट ड्रॉ रहे।

मगर श्रीलंकाई टीम भारत को भारत में कभी नहीं हरा पाई है। श्रीलंका ने भारत में 20 टेस्ट खेले, जिसमें से 11 वो हारा और 9 टेस्ट ड्रॉ रहे। भारत में श्रीलंका ने 8 टेस्ट सीरीज खेली हैं इनमे से एक में भी मेहमानों को जीत नहीं मिल पायी। भारत ने 6 टेस्ट सीरीज जीती और 2 ड्रॉ रही। इस रिकॉर्ड को देखने के बाद 4 मार्च से होने वाली सीरीज में श्रीलंका का जीतना मुश्किल ही लग रहा है। 


Advertisement
Next Article