टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

सेंट लुईस ऑनलाइन शतरंज: हरिकृष्णा ने कार्लसन को हराया लेकिन फिर हारे चार मैच

भारतीय ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा ने नॉर्वे के विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन को हराया लेकिन बाद में लगातार चार मुकाबले हारकर सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट में 6 स्थान पर खिसक गए।

12:07 PM Sep 19, 2020 IST | Ujjwal Jain

भारतीय ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा ने नॉर्वे के विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन को हराया लेकिन बाद में लगातार चार मुकाबले हारकर सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट में 6 स्थान पर खिसक गए।

भारतीय ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा ने नॉर्वे के विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन को हराया लेकिन बाद में लगातार चार मुकाबले हारकर सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट में 6 स्थान पर खिसक गए। 
हरिकृष्णा ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी कार्लसन को ब्लिट्ज के तीसरे दौर में 63 चालों में हराया। उन्होंने अमेरिका के जैफरी शियोंग को भी मात दी लेकिन इसके अलावा चार मुकाबले हारे और तीन ड्रा खेले। 
उन्हें अमेरिका के लीनियर डोमिनगेज और वेसले, रूस के अलेक्जेंडर ग्रिसचुक और ईरान के अलीरजा फिरोजा ने हराया। वह आर्मीनिया के ग्रैंडमास्टर लेवोन एरोनियन के साथ 6 स्थान पर हैं जिनके 3 . 5 अंक हैं। कार्लसन 18 . 5 अंक लेकर शीर्ष पर हैं।
Advertisement
Advertisement
Next Article