Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Amarnath हादसे में मरने वाले राजस्थान के 3 तीर्थयात्रियों को आर्थिक सहायता देगी राज्य सरकार

अमरनाथ बाढ़ हादसे में मरने वालों में कम से कम तीन तीर्थयात्री राजस्थान के हैं। इसके अलावा राज्य के पांच अन्य तीर्थयात्री घायल हुए हैं।

01:01 AM Jul 10, 2022 IST | Desk Team

अमरनाथ बाढ़ हादसे में मरने वालों में कम से कम तीन तीर्थयात्री राजस्थान के हैं। इसके अलावा राज्य के पांच अन्य तीर्थयात्री घायल हुए हैं।

अमरनाथ बाढ़ हादसे में मरने वालों में कम से कम तीन तीर्थयात्री राजस्थान के हैं।इसके अलावा राज्य के पांच अन्य तीर्थयात्री घायल हुए हैं।राज्य सरकार ने शनिवार को मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की।आपदा प्रबंधन व नागरिक सुरक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि इस हादसे में राजस्थान के तीन लोगों की मौत की पुष्टि अब तक हुई है। ये तीनों गंगानगर के रहने वाले हैं। इनकी पहचान मोहनलाल, सुनीता वधवा व सुशील खत्री के रूप में हुई है।वहीं, पांच लोग घायल हुए हैं जिनमें से दो को  मामूली चोटें आई हैं जबकि तीन अन्य का इलाज चल रहा है। 
Advertisement
मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी दी 
अधिकारी के अनुसार, राजस्थान के अधिकारी वहां के प्रशासन के संपर्क में हैं और प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।इस बीच, राज्य सरकार ने आज मृतकों के आश्रितों को आर्थिक मदद देने की घोषणा की।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘अमरनाथ यात्रा में आई प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस आपदा में जान गंवाने वाले राजस्थानी श्रद्धालुओं के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।’’उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के कारण अचानक आई बाढ़ से कम से कम 16 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई।
Advertisement
Next Article