W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कांग्रेस नेता ने राजद से 'अहंकार' छोड़ने को कहा

स्वीकार करना चाहिए कि बिहार में वर्तमान में केवल एक ही पार्टी वास्तव में मजबूत है, जो कि भाजपा है। हम सभी तुलना में बहुत कमजोर हैं।

05:56 PM Aug 28, 2019 IST | Desk Team

स्वीकार करना चाहिए कि बिहार में वर्तमान में केवल एक ही पार्टी वास्तव में मजबूत है, जो कि भाजपा है। हम सभी तुलना में बहुत कमजोर हैं।

कांग्रेस नेता ने राजद से  अहंकार  छोड़ने को कहा
Advertisement
बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह ने बुधवार को कहा कि विपक्षी महागठबंधन में शामिल सबसे बड़ी पार्टी राजद लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के मद्देनजर अपने ‘अहंकार’ को छोडे़। बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सिंह ने प्रदेश में विपक्षी महागठबंधन के नेताओं की लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद मंगलवार को पहली बैठक के एक दिन बाद इस आशय की टिप्पणी की है।
Advertisement

महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर), रालोसपा और विकासशील इंसान पार्टी शामिल है। सिंह ने कहा “हमें इस तथ्य को स्वीकार करना चाहिए कि बिहार में वर्तमान में केवल एक ही पार्टी वास्तव में मजबूत है, जो कि भाजपा है। हम सभी तुलना में बहुत कमजोर हैं।

Advertisement
सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि महागठबंधन के किसी भी घटक के लिए बेहतर मतदाता आधार और विधानसभा में अधिक संख्या बल के अनुसार दावा करना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें (राजद को) विचार करने की जरूरत है कि राज्य में बड़ी पार्टी होने और अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने के बावजूद एक भी सीट पर जीत हासिल करने में कामयाब क्यों नहीं रही। राजनीति में अहंकार उचित नहीं है।’’

सिंह ने कहा कि राजग की ‘बाजीगरी’ के बावजूद हम (कांग्रेस) एक सीट जीतने में सफल रहे थे। हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में राजद ने बिहार के 19 निर्वाचन क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार खड़े किए थे, पर एक भी सीट पर उसे जीत नहीं मिली। 
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×