W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Stock Market : निफ्टी ने फिर पार किया 25,000 का स्तर, ऑल-टाइम हाई से 50 अंक दूर

03:01 PM Aug 26, 2024 IST | Saumya Singh
stock market   निफ्टी ने फिर पार किया 25 000 का स्तर  ऑल टाइम हाई से 50 अंक दूर
Advertisement

Stock Market : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का मुख्य सूचकांक निफ्टी एक बार फिर 25,000 के स्तर को पार कर गया है। दोपहर 1:35 पर निफ्टी 201 अंक या 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,025 अंक पर था। यह ऑल-टाइम हाई 25,078 से करीब 50 अंक दूर है। निफ्टी के साथ सेंसेक्स में भी तेजी का ट्रेड देखने को मिल रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का मुख्य सूचकांक 656 अंक या 0.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,739 पर था।

Highlight :

  • निफ्टी एक बार फिर 25,000 के स्तर को किया पार 
  • निफ्टी 201 अंक या 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,025 अंक पर
  • निफ्टी के साथ सेंसेक्स में भी तेजी का ट्रेड देखने को मिला

एक बार फिर निफ्टी 25,000 के पार 

बाजार में तेजी की वजह अमेरिकी शेयर बाजार में शुक्रवार को आई तेजी को माना जा रहा है। अमेरिकी फेड चेयरमैन की ब्याज दरों में कटौती के संकेत दिए जाने के बाद यूएस के बाजारों में बड़ी बढ़त हुई। बाजार में रुझान सकारात्मक बना हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 1,343 शेयर हरे निशान में और 1,037 शेयर लाल निशान में थे। छोटे और मझोले शेयरों में भी खरीदारी का ट्रेंड बना हुआ है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 245 अंक या 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,800 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 73 अंक या 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,152 पर था।

जेएसडब्ल्यू स्टील और पावर ग्रिड टॉप गेनर्स

सेक्टर के हिसाब से सबसे ज्यादा तेजी आईटी, ऑटो, फिन सर्विस, एफएमसीजी और मेटल इंडेक्स में बनी हुई है। पीएसयू बैंक और फार्मा इंडेक्स में गिरावट है। सेंसेक्स पैक में एनटीपीसी, एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, विप्रो, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, जेएसडब्ल्यू स्टील और पावर ग्रिड टॉप गेनर्स हैं। अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, कोटक महिंद्रा, आईटीसी और सन फार्मा टॉप लूजर्स हैं।

1,343 शेयर हरे निशान में और 1,037 शेयर लाल निशान में रहे

Stock Market: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल

बाजार के जानकारों का कहना है कि अमेरिकी फेड के चीफ पॉवेल की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि आने वाले समय में ब्याज दरों में कटौती की जाएगी। इसके कारण शुक्रवार के सत्र में अमेरिकी बाजार में बड़ी तेजी हुई। इसका असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। आगे कहा कि अमेरिका में ब्याज दरों में कमी होने के बाद भारत का केंद्रीय बैंक आरबीआई भी अगली एमपीसी बैठक में ब्याज दरों में कमी का ऐलान कर सकता है।

(Input From IANS)

नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Saumya Singh

View all posts

Advertisement
×