W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Stock Market : मजबूत ग्लोबल संकेतों से शेयर बाजार में तेजी, IT और Auto शेयर में दिखा उछाल

10:44 AM Aug 09, 2024 IST | Saumya Singh
stock market   मजबूत ग्लोबल संकेतों से शेयर बाजार में तेजी  it और auto शेयर में दिखा उछाल
Advertisement

Stock Market : भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को मजबूत ग्लोबल संकेतों के दम पर सकारात्मक खुला। शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 17 मिनट पर सेंसेक्स 775 अंक या 0.99 प्रतिशत बढ़कर 79,667 और निफ्टी 234 अंक या 0.97 प्रतिशत बढ़कर 24,351 पर था।

Highlight : 

  • भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को सकारात्मक खुला
  • रुझान तेजी का बना हुआ है
  • एनएसई के करीब सभी इंडेक्स हरे निशान में हैं

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 1,757 शेयर हरे निशान में

रुझान तेजी का बना हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 1,757 शेयर हरे निशान में और 189 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। एनएसई के करीब सभी इंडेक्स हरे निशान में हैं। ऑटो, आईटी, मेटल, रियल्टी, एनर्जी और इन्फ्रा इंडेक्स में सबसे अधिक तेजी हैं।

सेंसेक्स में सभी 30 शेयरों में हो रहा हरे निशान में कारोबार

सेंसेक्स में सभी 30 शेयरों में हरे निशान में कारोबार हो रहा है। टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, एमएंडएम, टीसीएस और विप्रो टॉप गेनर्स हैं। इंडिया विक्स 5 प्रतिशत गिरकर 15.70 पर पहुंच गया है, जो दिखाता है कि बाजार में स्थिरता वापस आ रही है। चॉइस ब्रोकिंग का कहना है कि अमेरिका में जॉबलेस क्लेम के आंकड़े में उम्मीद से अधिक कमी आई है। इसका कारण से वैश्विक बाजारों में मजबूती देखी गई है।

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार गिरकर बंद हुए थे

गैप अप खुलने के बाद निफ्टी के लिए 24,400, 24,450 और 24,500 एक अहम रुकावट का स्तर होंगे। वहीं, 24,150, 24,100 और 24,000 अहम सपोर्ट लेवल है। इससे पहले गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार गिरकर बंद हुए थे। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 581 अंक या 0.73 प्रतिशत गिरकर 78.886 और निफ्टी 180 अंक या 0.74 प्रतिशत फिसलकर 24,117 पर बंद हुआ।

(Input From ANI)

नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Saumya Singh

View all posts

Advertisement
×