महिला और गधे का ऐसा प्यार! देखकर भावुक हो जाएंगे आप
Woman Love Donkey Viral Video: ज्यादातर इंसान गधे को एक बेवकूफ जानवर मानते हैं, अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो ये खबर पढ़ने के बाद आपके विचार बदल जाएंगे। गधे को लोग भले ही मूर्ख समझें, या फिर लोग ये मानें कि जानवरों को प्यार करना नहीं आता, पर इस जीव ने अपने प्रेम जताने के तरीके से ये साबित कर दिया, कि चाहे इंसान हो या जानवर, दोनों के अंदर प्यार भरा हुआ है।
गधे ने जताया महिला को प्यार
Courtesy: ये वीडियो @1hakankapucu अकाउंट ने शेयर किया है।
ट्विटर अकाउंट @1hakankapucu पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं। हाल ही में इस अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक गधा, महिला को प्यार जताता नजर आ रहा है। वीडियो के साथ बताया गया कि इस गधे का नाम हेनरी है। जैसे ही महिला ने उसके नाम से उसे बुलाया, गधा उसकी ओर भागा चला आया।
महिला ने पुकारा गधे का नाम
वायरल वीडियो में आप सुन सकते हैं कि महिला कहती है- हाय हेनरी…बस उधर से गधा भी आवाज लगाता है और दौड़ते-दौड़ते महिला के पास आ जाता है जो उसके बाड़े के दूसरी ओर खड़ी है। वो उससे पूछती है कि उसे क्या चाहिए, तो वो सिर्फ महिला के हाथ पर अपना चेहरा रखा रहता है और दुलार जताता है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 8 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कुछ लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक ने कहा कि ये देखकर उसका दिल पिघल गया, वो भी हेनरी से मिलना चाहती है। एक ने कहा कि ये बेहद मोहक नजारा है।एक ने कहा कि गधे ने बीच में जो छलांग लगाई, वो दिल छू लेने वाली है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।