टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

सुदेवा FC ने चेंचो दोरजी को आगामी लीग का मुख्य कोच नियुक्त किया

सुदेवा फुटबॉल क्लब ने आगामी आई लीग सत्र के लिये भूटान के चेंचो दोरजी को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है।

12:51 PM Sep 24, 2020 IST | Ujjwal Jain

सुदेवा फुटबॉल क्लब ने आगामी आई लीग सत्र के लिये भूटान के चेंचो दोरजी को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है।

सुदेवा फुटबॉल क्लब ने आगामी आई लीग सत्र के लिये भूटान के चेंचो दोरजी को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। सुदेवा एफसी आई लीग में खेलने वाला दिल्ली का पहला क्लब है जो इस सत्र में पदार्पण करेगा। लीग का यह सत्र नवंबर से मार्च तक कोलकाता में खेला जायेगा।
दोरजी भूटान के पहले कोच हैं जो आई लीग इतिहास में किसी क्लब से जुड़े हैं। वह नवंबर 2019 में सुदेवा अकादमी से जुड़े थे और अब सीनियर टीम के मुख्य कोच हैं। वह पिछले 12 वर्षों से भूटान फुटबॉल महासंघ के साथ काम कर रहे थे और कुछ समय के लिये मणिपुर के क्लब से भी जुड़े थे।
दोरजी इस नियुक्ति से सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, आई लीग का हिस्सा बनना सम्मान की बात है। मैं अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया और मुझे यह बड़ी जिम्मेदारी देने का फैसला किया। अगर आप अच्छा काम करते हो तो आप बने रहोगे और मैं इस चुनौती को लेकर उत्साहित हूं।
Advertisement
Advertisement
Next Article