टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

सुखजिंदर रंधावा बने राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी, अजय माकन का इस्तीफा स्वीकार

राजस्थान के प्रभारी महासचिव पद से अजय माकन का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा को राज्य की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

09:38 AM Dec 06, 2022 IST | Desk Team

राजस्थान के प्रभारी महासचिव पद से अजय माकन का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा को राज्य की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

कांग्रेस ने एक बड़े फेरबदल के तहत कई राज्यों में अपने प्रभारी बदल दिए हैं। राजस्थान के प्रभारी महासचिव पद से अजय माकन का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा को राज्य की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। मुख्यमंत्री पद को लेकर अशोक गहलोत से विवाद के बाद माकन ने प्रभारी महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था।
Advertisement
कांग्रेस ने मंगलवार देर रात जारी विज्ञप्ति में कहा कि पार्टी ने कुमारी शैलजा को छत्तीसगढ़ का प्रभारी महासचिव, शक्तिसिंह गोहिल को हरियाणा का प्रभारी (दिल्ली के अलावा) और सुखजिंदर सिंह रंधावा को राजस्थान का प्रभारी नियुक्त किया है। रंधावा को संचालन समिति का सदस्य भी नियुक्त किया गया है।
विज्ञप्ति में कहा गया है, पार्टी अजय माकन, पीएल पुनिया और विवेक बंसल के योगदान की सराहना करती है और उन्हें उनके संबंधित राज्यों के महासचिव और प्रभारियों के रूप में उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों से मुक्त करती है। इसके अलावा पार्टी ने पवन कुमार बंसल के साथ गुरदीप सिंह सप्पल को प्रभारी प्रशासन नियुक्त किया है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी अध्यक्ष का पद संभालने के बाद सोमवार को बिहार कांग्रेस प्रमुख की नियुक्ति सहित कई नियुक्तियां की थीं। अजय माकन ने 8 नवंबर को लिखे अपने पत्र में कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा के राज्य में प्रवेश करने और राज्य विधानसभा उपचुनाव होने से पहले एक नए व्यक्ति को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। उन्होंने खुद को राहुल गांधी का सिपाही बताते हुए कहा कि वह दिल्ली में कांग्रेस को मजबूत करेंगे।
Advertisement
Next Article