W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

ये हैं उत्तराखंड की सबसे खूबसूरत घाटियां, इस Summer Vacation बनाएं घूमने का प्लान

12:47 PM May 16, 2024 IST | Aastha Paswan
ये हैं उत्तराखंड की सबसे खूबसूरत घाटियां  इस summer vacation बनाएं घूमने का प्लान

Summer Vacation: उत्तराखंड को 'देवभूमि' के नाम से जाना जाता है। यह काफी सुंदर और प्रसिद्ध जगह है। प्रकृति की असीम सुंदरता से भरपूर है। अगर आप भी इस Summer Vacation में अपनी फैमिली और फ्रैंड्स के साथ Enjoy करना चाहत हैं तो उत्तराखंड एक बेस्ट ऑप्शन होगा। खासकर कि गर्मी के मौसम में तो, आप उत्तराखंड में यहां घूमकर आ सकते हैं। ये बेहद सुंदर इलाका है जहां जाकर आप प्रकृति का पूरी तरह से आनंद ले सकते हैं।

Highlights

  • उत्तराखंड की पांच सबसे खूबसूरत घाटियां
  • जीवन में एक बार जरूर घूमने जाएं
  • इस Summer Vacation पर फैमिली के साथ जाएं

ये हैं खूबसूरत घाटियां

उत्तराखंड भारत का एक खूबसूरत राज्य है, जहां बहुत सारी हरी-भरी घाटियां हैं। ये घाटियां इतनी सुंदर हैं कि हर किसी को यहां जरूर आना चाहिए। आज हम उत्तराखंड की पांच सबसे खूबसूरत घाटियों के बारे में बात करेंगे। यहां जाने पर आपको बहुत अच्छा लगेगा और आप अपनी रोज की थकान भूल जाएंगे। चलिए जानते हैं इन खूबसूरत जगहों के बारे में।

हर की दून घाटी

अगर आप उत्तराखंड जाने का मन बना रहे गैं तो हर की दून घाटी जरूर जाएं। बता दें हर की दून घाटी को 'भगवान की घाटी' के नाम से भी जाना जाता है। यह सहायक गढ़वाल हिमालय में स्थित है और इसका प्राकृतिक सौंदर्य अपार है। यहां की चढ़ाई मध्यम कठिनाई की होती है, जो प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकर्स के लिए एकदम सही है।

फूलों की घाटी

उत्तराखंड में फूलों की घाटी कफी फेमस जहगों में से एक है। यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है और यह अपने अनेक प्रकार के फूलों के लिए मशहूर है। हर वसंत के मौसम में, यह घाटी अलग-अलग तरह के फूलों से भर जाती है, जिससे यह जगह रंग-बिरंगी नजर आती है। यहां की खूबसूरती देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है। यह घाटी प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग समान है।

पिंडारी घाटी

पिंडारी घाटी, जो उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में है, अपने खूबसूरत ग्लेशियर और हरियाली से भरे लैंडस्केप के लिए प्रसिद्ध है। यह घाटी ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए एक अलग ही जगह है क्योंकि यहां से नेचर के बेहतरीन नजारे दिखते हैं। ट्रेकिंग करते समय, आप प्रकृति के सबसे खूबसूरत दृश्यों का आनंद ले सकते हैं और ताजी हवा में सांस ले सकते हैं।

रूपकुंड घाटी

रूपकुंड घाटी में स्थित रूपकुंड झील अपने रहस्यमय मानव कंकालों के लिए फेमस है। यह जगह ट्रेकर्स को बहुत आकर्षित करती है, खासकर उन्हें जो रहस्य और रोमांच की खोज में होते हैं। यहां ट्रेकिंग करना एक अद्वितीय अनुभव है क्योंकि आपको प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ एक अनसुलझी पहेली का भी सामना करने को मिलता है। यह स्थल अपने अद्भुत दृश्यों और ठंडे मौसम के लिए भी जाना जाता है।

मुनस्यारी घाटी

मुनस्यारी घाटी पिथौरागढ़ जिले में स्थित है और इसे 'लिटिल कश्मीर' के नाम से भी जाना जाता है। इसके अद्भुत हिमालयी दृश्य और साफ सुथरे परिवेश ने इसे फोटोग्राफर्स और प्रकृति प्रेमियों के बीच एक पसंदीदा स्थल बना दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×