W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Sunanda Pushkar Death Case : शशि थरूर की बढ़ेंगी मुश्किलें, दिल्ली पुलिस की अपील पर कोर्ट ने भेजा नोटिस

सुनंदा पुष्कर (Sunanda Pushkar) की संदिग्ध मौत के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने कांग्रेस नेता शशि थरूर को नोटिस जारी किया है।

01:07 PM Dec 01, 2022 IST | Desk Team

सुनंदा पुष्कर (Sunanda Pushkar) की संदिग्ध मौत के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने कांग्रेस नेता शशि थरूर को नोटिस जारी किया है।

sunanda pushkar death case   शशि थरूर की बढ़ेंगी मुश्किलें  दिल्ली पुलिस की अपील पर कोर्ट ने भेजा नोटिस
Advertisement
Sunanda Pushkar Death Case : कांग्रेस नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि पत्नी सुनंदा पुष्कर (Sunanda Pushkar) की संदिग्ध मौत के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने उनको नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पटियाला हाउस कोर्ट के फैसले के खिलाफ दिल्ली पुलिस की अपील पर हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता को नोटिस जारी किया।
Advertisement
दिल्ली हाई कोर्ट में इस मामले को लेकर 7 फरवरी 2023 को सुनवाई होगी। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में शशि थरूर को कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद हाईकोर्ट में अपील की। याचिका में लगभग 15 महीने की देरी हुई जिसपर थरूर की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट विकास पाहवा ने आपत्ति जताई।

दिल्ली : जज का महिला कर्मचारी संग अश्लील MMS वायरल , HC ने सस्पेंड कर सरकार को दिया ये आदेश

उल्लेखनीय है कि सुनंदा पुष्कर के एक लग्जरी होटल में मृत पाए जाने के सात साल से अधिक समय बीत जाने के बाद शशि थरूर को इस मामले में बरी किया गया था। सुनंदा पुष्कर 17 जनवरी 2014 की रात दिल्ली के एक लग्जरी होटल के सुइट में मृत पायी गई थीं।
थरूर के आधिकारिक बंगले में मरम्मत का काम चलने के कारण दंपति होटल में ठहरा हुआ था। थरूर पर क्रूरता और आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित भादंवि के प्रावधानों के तहत आरोप लगाए गए थे, लेकिन उन्हें इस मामले में गिरफ्तार नहीं किया गया था। कांग्रेस नेता के वकील ने कहा कि मामले में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×